- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News The Development Of The Country Cannot Be Imagined Without Women Dr Raman
महिलाओं के बिना देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती: डॉ. रमन
जन संवेदना फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मोतीपुर स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए, मितानिन, खेल, सफाईकर्मी, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली करीब 70 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह थे। विशेष अतिथियों के रूप में सांसद संतोष पांडे, पूर्व महापौर मधुसूदन यादव, शोभा सोनी, पार्षद रंजू यादव और आयोजन समिति से करूणा यादव सहित अन्य मौजूद थे। पूर्व सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के विकास में महिलाओं की प्रमुख भागीदारी होती है। महिलाओं के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिलाओं को आगे लाने के लिए नित नई योजनाएं लाई जा रही है। बेहतर शिक्षा लेकर महिलाएं आगे बढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी दे रही है। मंच संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से हुई। मुख्य अतिथि दोपहर 3.30 बजे तक पहुंचे। अतिथि के हाथों महिलाओं का सम्मान किया गया। शाम पांच बजे कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मान के बाद महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल अाने वाले महिलाओं को पुरस्कार भी दिया गया। इसके बाद फूलों की होली भी खेली गई।
राजनांदगांव. कार्यक्रम में महिलाओं का किया गया सम्मान।