- Hindi News
- National
- Mohala News Chhattisgarh News The New Public Representatives Were Told About The Plans Of The Government
नए जनप्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया
विधायक इंद्रशाह मंडावी के निवास स्थान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं बजट के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंचों को अवगत कराया।
शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता से संपर्क कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने की बात कही। कंदाडी सरपंच झम्मन लाल पुशारे एवं भोजटोला सरपंच संतराम हिडामे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहला, जनपद सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अगनू, जिला पंचायत सदस्य रामभगवान चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र मशीहा, संजय जैन, सुजीत ठाकुर, कन्हैया राजपूत साथ विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंगने उपस्थित रहे। राजेन्द्र जुरेशिया, राम देव मंडावी, महेश कुंजाम, मोहला सरपंच सरस्वती ठाकुर, मीना माझी, राजेन्द्र मंडावी उपस्थित थे।
मोहला. बैठक में शामिल हुए क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि।