पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News The Secretary Who Was Inspected Was Not Allowed To Enter Shankarpur School

निरीक्षण करने पहंुचे सचिव को शंकरपुर स्कूल में घुसने नहीं दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा गुणवत्ता के लिए राज्य शासन की ओर से नगरीय निकाय क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने की तैयारी चल रही है। जहां पर हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम से की पढ़ाई होगी। स्कूल चयन के लिए गुरुवार को शिक्षा विभाग के सचिव डॉ आलोक शुक्ला शंकरपुर स्कूल का निरीक्षण करने पहंुचे। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और सचिव को स्कूल में घुसने से रोक दिया। बस्ती वालों ने कहा कि इंग्लिश मीडियम के लिए निरीक्षण करने आए हैं तो भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं अन्य विषय पर चर्चा करने तैयार हैं। विरोध को देखते हुए सचिव वहां से लौट आए और दूसरे स्कूलों का निरीक्षण किया।

शिक्षा सचिव ने विरोध कर रहे लोगों के सामने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए इस योजना पर काम कर रहे हैं पर बस्ती वाले मानने को तैयार नहीं हुए। वार्ड पार्षद शिव वर्मा ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि बस्ती में गरीब वर्ग के बच्चे रहते हैं, अगर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी तो ये स्कूल छोड़ देंगे। इधर सचिव ने म्यूनिस्पिल स्कूल का निरीक्षण किया।

शिक्षा सचिव ने डीईओ सोम को लगाई फटकार


शिक्षा सचिव शुक्ला ने जिले में दो डीईओ होने के मामले में डीईओ सोम को जमकर फटकार लगाई। कहा कि कोर्ट आदेश मानने के बजाय मार्गदर्शन के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। गौरतलब है कि डीईओ हेमंत उपाध्याय ने तबादला को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने स्थानांतरण स्थगित कर उपाध्याय को ही डीईओ चार्ज देने के लिए आदेश दिया था, लेकिन डीईओ सोम ने आदेश को नहीं माना। खबर यह भी आई है कि डीईओ उपाध्याय गुुरुवार को एनसीआरटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। इससे पहले ही शिक्षा सचिव ने डीईओ उपाध्याय को रायपुर में ही रूकवा लिया।

सचिव ने कहा- शिक्षा का स्तर सुधारने का प्रयास

सचिव शहर के अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया। बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक जिले में एक ऐसा स्कूल खुले जहां पर बच्चों को बेहतरीन शिक्षा, सुविधाजनक कमरे, लैब सहित तमाम सुविधाएं दी जाएं। इससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा। महापौर हेमा देशमुख सहित कलेक्टर जेपी मौर्य और आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजनांदगांव. सचिव ने म्यूनिस्पिल स्कूल का निरीक्षण किया।
खबरें और भी हैं...