पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News The Soldiers Are Distributing The Materials Needed To The Villagers

ग्रामीणों को जरूरत की सामग्री बांट रहे हैं जवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोंगरगढ़. ग्रामीणों को आईटीबीपी जवानों ने बांटी जरूरत की सामग्री।


डोंगरगढ़|भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल 40 वीं वाहिनी के तत्वावधान में द सीओबी (मलैदा) व ई सीओबी (गातापार) के अंतर्गत ग्राम मलैदा व घाघरा में सहायक सेनानी मलकीत सिंह व राजन कूल्लू के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख इमरान बासा ने ग्रामीणों को मुफ्त उपचार कर आवश्यक दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए आम, नीलगिरी के पौधे बांटे गए। इसके अलावा खाद, मुर्गी के चूजे, मच्छरदानी, स्टेªचर व दवाईयों का वितरण ग्रामीणों को किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने आईटीबीपी के आयोजन की प्रशंसा की साथ ही इसी तरह के आयोजन करानें की बात कही।
खबरें और भी हैं...