- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Thieves Stole Asphalt Worth One Lakh Rupees From Sack Plant
बोरी प्लांट से एक लाख रुपए कीमत का डामर चुरा ले गए चोर
राजनांदगांव|ग्राम बोरी में प्लांट में घुसकर चोरों ने एक लाख रुपए कीमत डामर चोरी कर ली। सूचना पर लालबाग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विकास सिंह पिता सुखदेव सिंह ठाकुर (41) निवासी गली नं0 5 ममता नगर राजनांदगांव ने लालबाग पुलिस को बताया कि वह ग्राम बोरी स्थित हाट मिक्स प्लांट (डामर प्लांट) में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। 7 मार्च की दरम्यानी रात लगभग 2 टन डामर चोरी किया गया हैं। चोरी हुए डामर की अनुमानित कीमत 100000 रुपए है। सीसीटीवी फुटेज में 3 से चार आरोपी नजर आ रहे है। साथ ही एक टैंकर भी नजर आ रहा हैं।