पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Thieves Took Away Computer Sets From School

स्कूल से कम्प्यूटर सेट उठाकर ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|खैरागढ़ अमलीपारा में संचालित स्कूल से चोर ने कम्प्यूटर सेट पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बरेठपारा खैरागढ़ निवासी दुर्गेश सिंह ठाकुर ने खैरागढ़ पुलिस को बताया कि वे शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा खैरागढ़ शिक्षक है। 9 मार्च की शाम 6 बजे स्कूल में ताला लगाकर वे घर आ गए थे। 11 मार्च की सुबह करीब 8 बजे स्कूल का चपरासी कृपाल राम यादव ने फोन कर बताया कि प्राचार्य रूम का ताला टूटा हुआ है और कार्यालय के अंदर रखी हुआ कम्प्यूटर मानिटर और सीपीयू गायब है। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए है। चोर चोरी कर ले गया।
खबरें और भी हैं...