कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए दिए टिप्स
नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों के बचाव के लिए निजी नर्सिंग होम, निजी चिकित्सकों और आईएमए के सदस्यों की सीएमचओ कार्यालय में शनिवार को बैठक रखी गई थी। इस दौरान सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी किए गए आदेश और गाइडलाइन की जानकारी दी गई।
बताया गया कि 15 फरवरी के बाद ऐसे नागरिक जो कि विदेश से जिले में लौटे हैं, उन्हें वर्तमान में सावधानी बरतने होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है। विभाग की ओर से दूरभाष पर उनसे संपर्क किया जा रहा है। होम आइसोलेशन मुख्य रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजन के बचाव एवं वातावरण में विषाणु के संचारण की संभावना को रोकने के लिए कारगर प्रयास है। कोरोना से प्रभावित देशों से लौटे व्यक्तियों के विचरण को घर तक सीमित रखने की व्यवस्था है। होम आइसोलेशन में ऐसे व्यक्तियों को रखा जाएगा जो एक माह के भीतर चीन या फिर अन्य देश से लौटे हैं। लक्षण नहीं होने पर भी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो। इसी तरह ऐसे व्यक्ति जो कोरोना वायरस के संक्रमण के कोई भी लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार हो लेकिन डॉक्टर के द्वारा होम आइसोलेशन की सलाह दी गई। अगर कोई लक्षण सामने आए और विदेश से लौटने वाले व्यक्ति की जानकारी मिल रही है तो तत्काल सूचना दें।