पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डंपर की चपेट में आई साइकिल सवार दो बहनें, एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। जबकि दूसरी युवती घायल हो गई। जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम नदियापार निवासी कलिता पिता निजाम सिंह कुंजाम (30) छोटी बहन कविता पिता निजाम सिंह कुंजाम (23) के साथ साइकिल से जरूरी सामान लेने आई थी। सामान लेने के बाद दोनों गांव लौट रही थी तभी ग्राम छुरिया से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क पर सामने से आ रहे डंपर चालक ने साइकिल सवार बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा था। इस बीच बड़ी बहन कलिता ने दम तोड़ दिया, जबकि छोटी बहन कविता का इलाज अब भी जारी है। पुलिस की मानें तो घटना के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

निगेटिव न्यूज

िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है

खबरें और भी हैं...