- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Two Smugglers Of Interstate Gangs Were Caught 67 Thousand Rupees Seized 15 Cases Of Alcohol
अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर पकड़े गए, 67 हजार रु. की 15 पेटी शराब जब्त
बागनदी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 67500 रुपए कीमत की 15 पेटी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश निर्मित है। गिरफ्तार आरोपी जाकिर पिता जुम्मन खान (26) निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़ और सलीम उर्फ गोलू खान (26) निवासी ग्राम कोठीटोला (बागनदी) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बागनदी थाना प्रभारी केशरीचंद साहू ने बताया कि जिले में एसएसपी बीएस ध्रुव व एएसपी जीएन बघेल के मार्गदर्शन में शराब का अवैध परिवहन व विक्रय मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि नागपुर महाराष्ट्र से राजनांदगांव की ओर कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 5603 से शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ ने सड़क चिरचारी के पास नाकेबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपी कार को दूसरी साइड घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा गया और आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर सफेद और गुलाबी रंग की चादर से ढंका कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। इस कार्रवाई में बागनदी पुलिस से अनित शुक्ला, बीरेंद्र नाविक, तामेश्वर ठाकुर, सुशील राऊत, सुनील वर्मा, रूपेंद्र वर्मा, पुनेश्वर पाटिल, सुनील कुमार नवर|, प्रकाश सिदार और समीर तिग्गा की सक्रिय भूमिका रही।
राजनांदगांव. गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब के साथ बागनदी पुलिस।