पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Two Villagers Were Stabbed With Knife The Accused Caught

रंग लगाने का विवाद बढ़ा तो दो ग्रामीणों को चाकू से गोद डाला, पकड़े गए आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोंगरगांव के करियाटोला वार्ड में इस साल की होली खुशी नहीं बल्कि मातम से भरी रही। पुरानी रंजिश और रंग-गुलाल लगाने के कारण उपजे विवाद में तीन लोगों ने दो ग्रामीणों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जबकि दो लोग अभी भी गंभीर है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए फरार होने से पहले ही वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शुभम पिता भुनेश्वर दास वैष्णव (24), शरद पिता भुनेश्वर दास वैष्णव (27) और पवन पिता गोवर्धन दास वैष्णव (48) तीनों निवासी करियाटोला वार्ड क्रमांक 8 डोंगरगांव के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी पवन, आरोपी शुभम और शरद का चाचा है।

पुलिस के मुताबिक घटना होली यानी 10 मार्च की रात की है। करियाटोला गौरव चौक के पास गांव के ही गणेशराम पिता उदयराम पटौदी (40) और उसका छोटा भाई कृपाराम पिता उदयराम पटौदी (30) बैठे हुए थे। यहीं पर आरोपी पवन भी बैठा हुआ था। आरोपी पवन और पटौदी भाइयों के बीच पुरानी रंजिश थी। होली की रात रंग-गुलाल लगाने को लेकर फिर एक बार विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पवन और उसके भतीजे आरोपी शरद और शुभम आवेश में आ गए और धारदार हथियार से कृपाराम के पीठ पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान गणेश राम, कोमल पटौदी पिता उदयराम पटौदी (25) और बहु दीना बाई पटौदी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। कृपाराम और गणेशराम को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों दम तोड़ दिया। चाकूबाजी में कोमल को शरीर के अंदरूनी भाग में चोट आई है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद भिलाई रेफर कर दिया गया है। वहीं दीना बाई को रायपुर रेफर किया गया है।

मृतक गणेशराम छह भाईयों में सबसे बड़ा था: वारदात के बाद पटौदी परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पटौदी परिवार में मृतक गणेशराम को मिलाकर 6 भाई और एक बहन थे। जिसमें गणेशराम सबसे बड़ा भाई था और मृतक कृपाराम सबसे छोटा भाई था। इस मामले को लेकर पटौदी परिवार ने समाज और करियाटोला के ग्रामीणों के साथ बैठक शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। वारदात के बाद गांव माहौल तनाव पूर्ण हो गया था।

होली की रात हुई वारदात: गांव का माहौल हुआ तनावपूर्ण, पुलिस ने दी समझाइश

राजनांदगांव. डोंगरगांव के करियाटोला वार्ड में घटना के बाद ग्रामीणों को समझाईश देते पुलिस अधिकारी।


कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को धरदबोचा

वारदात के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी बीएस ध्रुव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा। पतासाजी शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपियों को पकड़ने में डोंगरगांव थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, वीएस नेताम, दिलीप पटेल, मेघनाथ सिन्हा, मोहन चंदेल, लकेश्वर पटेल, रमेश चंद्राकर, चोवा लाल यादव, योगेश साहू, तुषेन ठाकुर और राहुल दास महंत की सक्रिय भूमिका रही।
खबरें और भी हैं...