- Hindi News
- National
- Chhuriya News Chhattisgarh News Use Of Substandard Materials In Road Construction
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का कर रहे उपयोग
छुरिया ब्लाॅक के आश्रित ग्राम उमरवाही में जनकपुर के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना 5.45 किलोमीटर के लिए शासन ने 265.67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सालभर से चल रहे कार्यों से ग्रामीण ठेकेदार से नाराज हैं। जनकपुर के ग्रामीण विदेश कुमार, रामसिंह, द्वारिका प्रसाद, फत्तेलाल, अमनकुमार, तिलेश्वर, दीनाराम, नकुलराम, जयलाल, हीराराम, तुलाराम, विष्णुराम, देवीराम, लालचंद साहू, जनलाल निषाद ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। न ही मिट्टी, मुरुम, गिट्टी को जमाने पर्याप्त मात्रा में न तो पानी डाला जा रहा है और न ही बेलन चलाया जा रहा है। समय रहते सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
जोंधरा. निर्माण के दौरान ही गिटि्टयां बाहर आ गई है।