- Hindi News
- National
- Patewa News Chhattisgarh News Villagers Play Holi Radha And Krishna Procession
ग्रामीणों ने खेली होली, राधा व कृष्ण की निकाली शोभायात्रा
पटेवा. ग्रामीणों ने निकाली राधा-कृष्ण की शाेभायात्रा।
पटेवा|ग्राम पटेवा सहित अंचल में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सोमवार की रात होलिका दहन अनेक स्थानों पर किया गया। सुबह गांव की परम्परानुसार भगवान श्रीराधा-कृष्ण की शोभायात्रा फाग गीत के साथ भजन मंडली ने निकाली। जिसका पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। घर-घर में आरती उतार कर स्वागत किया गया। चौक-चौराहों पर नगाड़े की थाप के साथ फाग गीत गाए गए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगा होली खेली।