- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Villagers Were Made Aware Under Glaucoma Week
ग्लूकोमा सप्ताह के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक
राजनांदगांव|ग्लूकोमा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में आयोजन रखा गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजकुमार पासी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार बंसो और वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी विजय कुमार मेश्राम नेरा शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 14 मार्च तक मनाया गया। ग्लूकोमा सप्ताह कार्यक्रम के बारे में संबोधित करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.पासी ने बताया कि ग्लूकोमा के कारण आंखों में दबाव बढ़ जाता है। इससे ऑप्टिक नर्व पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इससे रोशनी का क्षेत्रफल धीरे-धीरे कम होने लगता है। वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी विजय मेश्राम ने आभार प्रकट किया। सप्ताह कार्यक्रम को सफल बननाने के लिए नेत्र सहायक अधिकारी नयन पटेल, डॉ.संजीव यादव, नवीन मेश्राम मौजूद रहे।