- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Water Crisis Is Deepening In Outer Wards
आउटर के वार्डों में गहराने लगा है जल संकट
शहर के आउटर वार्डों में जलसंकट अभी से गहराने लगा है। इन वार्डों में टैंकरों की डिमांड बढ़ गई है। लेकिन अब तक जरूरत के मुताबिक इन हिस्सों में सप्लाई नहीं बढ़ाई गई है। इधर निगम प्रशासन का दावा है कि जल्द ही कंचनबाग
और नवागांव की टंकी से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जिसके
बाद पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
सबसे अधिक दिक्कत बजरंगपुर नवागांव, ढाबा, शांतिनगर और दीनदयाल नगर के इलाके में बनी हुई है। इन हिस्सों में अभी से नलों में पानी की धार पतली हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही यहां दिक्कत और भी बढ़ने वाली है। वार्डवासियों ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। लेकिन अब सामान्य दिनों की तरह ही पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं निगम के दावों की बात करें तो इन दोनों ही टंकियों का अंतिम चरण में है, लेकिन इससे वाटर सप्लाई शुरू करने में अब भी डेढ़ महीने से अधिक समय लगने वाला है। इसकी बढ़ी वजह सप्लाई लाइन का काम अधूरा होना है।
टंकियों का निर्माण तो अंतिम दौर में है, लेकिन इन वार्डों में सप्लाई लाइन अब तक नहीं बिछाई गई है। जिसे पूरा करने में अभी और वक्त लगने वाला है। जल विभाग प्रभारी एसई अतुल चाेपड़ा ने बताया कि जल्द ही टंकियों से सप्लाई शुरू हो जाएगी, तब तक डिमांड के मुताबिक टैंकरों से पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
टैंकर चालकों पर भी मनमानी का आरोप
जलसंकट से सबसे अधिक प्रभावित नवांगांव के वार्डवासियों ने टैंकर चालकों पर भी मनमानी का आरोप लगाया है, वार्डवासियों ने बताया कि टैंकर चालक अपनी सहूलियत के मुताबिक टैंकर किसी भी हिस्से में खड़ी कर देते है। जहां से लंबी दूरी तय कर लोगों को अपने घरों तक पानी लेकर जाना पड़ता है। पर्याप्त जगह होने के बाद भी टैंकर चालक उनके बताए स्थानों पर वाहन खड़ी नहीं करते। इससे भी उनकी परेशानी बढ़ गई है। इकी िकायत करने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।