पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Where Are The Beaten Drummers In Kts Tulsi Chag Yadav

ढोल पीटने वाले बताएं केटीएस तुलसी छग में कहां से हैं: यादव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ को गढ़बाे नवा छत्तीसगढ़ बनाने वालों की कलई खुल ही गई जब मूल रूप से छत्तीसगढ़ की जमीन से जुड़कर संघर्ष करने वाले मोतीलाल वोरा, करुणा शुक्ला जैसे अन्य लोगों को दरकिनार करके पंजाब के होशियारपुर में जन्मे केटीएस तुलसी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजने का निर्णय ले लिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बघेल सरकार की छत्तीसगढ़िया वाद को ढकोसला बताते हुए कहा चुनावी घोषणा पत्र की भांति छत्तीसगढ़िया वाद की भी हवा निकल गई है। यादव ने बात बात पर बांटी, भौंरा और सोंटा खाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति की दुहाई देने वाले सीएम से प्रश्न किया है कि उनको केटीएस तुलसी में कहां से छत्तीसगढ़ वाद की झलक दिख गई। वो छत्तीसगढ़ के किस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं या छत्तीसगढ़ के लिए उनका क्या योगदान है। उन्हें राज्यसभा यहां से भेजा जा रहा है, अब आपके छत्तीसगढ़ बनाम बाहरीवाद का क्या हुआ इसका जवाब देना होगा।

श्री यादव ने कहा पिछली बार जब संख्या बल में उनके पास विधायक नहीं थे तो दिखावे के लिए साहू समाज के एक प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजने के लिए प्रत्याशी बनाया था। जिनकी हार तय थी और वे हारे भी। अब जब पर्याप्त विधायक उनके पास हैं और उनके प्रत्याशियों की जीत तय है तो पंजाब के व्यक्ति को राज्यसभा भेज रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ियों का अपमान और उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाला है।
खबरें और भी हैं...