पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dongargarh News Chhattisgarh News Women Poets Honored During Monthly Poetry Seminar And Discussion

मासिक काव्य गोष्ठी और परिचर्चा के दौरान सम्मानित हुई महिला कवि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा ब्लॉक छुरिया एवं साहित्य प्रवाह समिति डोंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान व शिक्षक लेखराम वर्मा एवं राजेन्द्र कुमार साहू उद्घोषक के संयोजन में विश्व महिला दिवस पर मासिक काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।

हमारे देश में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वंदना शर्मा भाटापारा थीं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डोंगरगढ़ नंद किशोर गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि राजकुमारी जैन, शैल शर्मा डोंगरगढ़, लखन लाल साहू, हीरा लाल यादव, किशोर मिश्रा, तजिन्दर सिंह भाटिया, विजय गुप्ता एवं कुलेश्वर दास साहू थे।

आभार व्यक्त पुरवाही के संयोजक ओम प्रकाश साहू ने दिया। वंदना शर्मा, राज कुमारी जैन, किशोर मिश्रा, लेखराम वर्मा ने विचार व्यक्त किए। आयोजक समिति ने उपस्थित कवि का सम्मान किया। द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें अरविंद कुमार लाल, रामकुमार चंद्रवंशी, वंदना शर्मा, राजकुमारी जैन, शैल शर्मा, ओम प्रकाश साहू, लखन लाल साहू, नंदकिशोर गुप्ता, किशोर मिश्रा, तजिन्दर सिंह भाटिया, विजय गुप्ता, कोमल सिंह, गुलशन बालाघाटी, अमृत दास साहू, नंद कुमार साहू, कुलेश्वर दास साहू, भूखन राम वर्मा, मुकेश हाडगे, बेद राम पटेल, लेखराम वर्मा, राजेन्द्र कुमार साहू ने कोरोना, वसंत, श्रृंगार, देश प्रेम, हास्य व्यंग्य के साथ ही होली से सतरंगी कविताओं का पाठ किया। कवियों को डायरी, पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक लेखराम वर्मा ने किया।

महिला दिवस के मौके पर महिला कवियों को किया गया सम्मानित।
खबरें और भी हैं...