पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dongargaon News Chhattisgarh News Women Should Always Be Alert Aware And United Chandrika Sonkar

महिलाएं सदैव सजग, जागरूक और एकजुट होकर रहें: चंद्रिका सोनकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंचल में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण से संबंधी विविध कार्यक्रम हुए। इसमें महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्र की जनपद सदस्य चंद्रिका रोहित सोनकर ने बालिका शिक्षा और महिला एकता पर जोर दिया। डोंगरगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 अंतर्गत सुखरी, अमलीडीह, बरसनटोला, दिवानभेडी में महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सोनकर ने महिलाओं को सजग और जागरूक रहकर आगे आने आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं को सदैव एकजुट होकर रहना होगा।

मोमबत्ती जलाओ, मटका फोड़ सहित कई खेल हुए: सुखरी में खेलकूद हुआ। रस्सी खींच, मटका फोड़, कुर्सी दौड़, मोममबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उर्वशी, द्वितीय कामिन बाई रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम टामिन बाई, द्वितीय रेवती बाई रही। मटका फोड़ में प्रथम सोहागा बाई, द्वितीय सावित्री बाई, रस्सा खींच टामिन बाई एवं टीम ने जीत दर्ज की। विजेता महिलाओं को सोनकर ने पुरस्कृत किया। मौके पर ग्राम अध्यक्ष लीलुराम धनकर, पूर्व सरपंच धनेश्वरी बाई गोस्वामी, सोहागा बाई हिरवानी, पूर्व सरपंच ठाकुर राम गोंड, रमेश साहू, केशव प्रसाद तिवारी आदि मौजूद थे।

डोंगरगांव. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल स्पर्धा हुई।
खबरें और भी हैं...