- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Women39s Conference Card Does Not Have The Name Of The Chairperson Former Cm Dr Raman Bhadke Said Collector And Ceo Have No Merit
महिला सम्मेलन के कार्ड में जिपं अध्यक्ष का नाम नहीं, पूर्व सीएम डॉ. रमन भड़के, बोले- कलेक्टर और सीईओ के पास तमीज नहीं
जिला प्रशासन की ओर से महिला दिवस पर रखे गए कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष गीता साहू को अतिथि नहीं बनाने व कार्यक्रम के कार्ड में नाम नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नाराजगी जताई।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस राज में पता नहीं प्रशासन किसके इशारे पर चल रहा है। यहां निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं हो रहा है। कलेक्टर और सीईओ को तमीज नहीं है कि वे निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की कार्यक्रमों में भूमिका तय कर सकें।
डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से स्पष्ट हो रहा है कि प्रशासन किस मानसिकता से काम कर रहा है। अगर इसी तरह अपमान और उपेक्षा की जाती रहेगी तो संगठन की ओर से अफसरों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ही जवाब दिया जाएगा। संगठन ऐसी हरकतों का कड़ा विरोध करने की तैयारी में है। डॉ. सिंह ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए बजट में राजनांदगांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे कहा जा सके कि राजनांदगांव जिले का विकास होगा। बजट में बड़ी सौगात न देकर राज्य सरकार को राजनांदगांव में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराना चाहिए, मेंटेनेंस में ही ध्यान दें नहीं तो करोड़ों के भवन खंडहर में तब्दील हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जिपं सदस्य, जनपद सदस्य और पंच, सरपंचों का सम्मेलन रखा गया था। भाजपा ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। विकास का संकल्प लेकर लौटे हैं।
राजनांदगांव.भाजपा कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान।