पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News World Basketball Championship Will Not Be Due To Corona Virus At The Moment

विश्व बास्केटबॉल चैंपियनशिप कोरोना वायरस के कारण फिलहाल नहीं होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस फैलने के बाद भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से 18 से 24 अप्रैल तक होने वाले विश्व स्कूल स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

साई हॉस्टल के प्रबंधक के राजेश्वर राव ने बताया कि फेडरेशन ने चैंपियनशिप दूसरी तिथि में कराने का निर्णय लिया है, फिलहाल तिथि तय नहीं हुई है। संभवता अब सितंबर या फिर अक्टूबर माह में आयोजन होगा। दरअसल इस चैंपियनशिप में विश्वभर से 32 देशों की टीमें आने वाली हैं। इस वजह से कोरोना के कहर को देखते हुए चैंपियनशिप दूसरी तिथि में कराने का निर्णय लिया गया है।

इस टूर्नामेंट के लिए मेजबानी राजनांदगांव को मिली थी पर यहां सुविधाओं की कमी के कारण मेजबानी रायपुर को मिल गई है। चैंपियनशिप की तैयारी भी
शुरू हो गई थी। इस बीच कोरोना वायरस फैलने की खबर सामने आते ही चैंपियनशिप को टाल दिया गया है।

खबरें और भी हैं...