पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Youth Injured In Road Accident Got Treatment

सड़क दुर्घटना में घायल युवक का कराया इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|नागपुर निवासी पवन कुमार साहू होलिका दहन के दिन रिश्तेदार से मिलने के लिए अछोली जाने के निकले थे। रास्ते में इंदामरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक घायल होकर सड़क पर पड़ा था। राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल पहंुचाया। घटना की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चेतनभानुशाली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहंुचे और युवक का इलाज करवाया। युवक के साथ कोई भी परिजन नहीं था। चेतन ने तत्काल प्राथमिक उपचार कराया फिर सीटी स्कैन और एक्स-रे करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि पवन के सिर व पैर में चोट लगी है। एक पैर की हड्‌डी टूट गई है जिसका ऑपरेशन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...