देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। गुरुवार रात 8 बजे तक देशभर में 1 लाख 7 हजार 848 नए केस दर्ज किए गए। महाराष्ट्र (36,265) और दिल्ली (15,097) दो ऐसे राज्य हैं, जहां देशभर में मिले नए मरीजों के कुल आधे संक्रमित हैं।
देश में नौ महीने बाद फिर एक बार 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है।पहली बार पिछले साल दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में संक्रमितों की संख्या एक दिन में एक लाख के पार हुई थी और चार लाख से अधिक तक गई थी।
देश में गुरुवार को 29,675 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 290 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 57 हजार 364 हो गया है।
करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
इससे पहले पिछले साल 1 दिसंबर को भारत में 9765 नए मरीज मिले थे। 15 दिसंबर को 7974 केस आए थे। वहीं 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 23 हजार के करीब था। 31 दिसंबर से आज तक का आंकड़ा देखा जाए तो संक्रमितों का आंकड़ा करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ा है।
दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना रफ्तार के साथ 15 हजार केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।
मुंबई में रिकॉर्ड 20,181 संक्रमित, 85% मरीजों में कोई लक्षण नहीं
इधर, मुंबई में गुरुवार को 20,181 नए संक्रमित केस मिले हैं। 4 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या यहां बढ़कर 79,260 हो गई है। मुंबई में आज 67 हजार लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 20181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यानी आज पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज की गई।
चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 17154 (85%) मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिला है। कल ये आंकड़ा 90% था। वहीं मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी रिकॉर्ड 107 मरीज मिले हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित
राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। वे अभी घर पर इलाज करा रहे हैं। अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे। तब उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
राजस्थान में नहीं लगेगा लॉकडाउन-वीकेंड कर्फ्यू
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। गहलोत ने फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू से भी इनकार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा- राजस्थान में अभी सरकार लॉकडाउन का कोई विचार नहीं कर रही है। लोग सावधानी बरतें और इसे गंभीरता से लें। पढ़ें पूरी खबर..
कोरोना अपडेट्स..
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। यहां एक दिन में 512 नए केस आए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। शिवपुरी में SP राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर में 70 केस आए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
कोरोना अपडेट्स..
कोरोना अपडेट्स..
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 91 हजार नए मामले आए; यह पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा, 325 ने गंवाई जान
देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पिछले 24 घंटे में 90,941 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 19,163 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 71,453 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नए केस का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे। देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 2.79 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
मुंबई में ओमिक्रॉन का बढ़ते खतरे को देखते हुए BMC ने नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत प्राइवेट अस्पतालों में 80 % कोविड बेड और 100 ICU बेड वाले वार्ड वॉर रूम खोलने का निर्देश दिया गया है। वहीं, 20% से ज्यादा मरीज मिलने पर सोसाइटी को सील करने की बात कही गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
2. पश्चिम बंगाल
यहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
यहां बुधवार को 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गईं। अब तक राज्य में 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हो गई। 23,307 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. केरल
यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हो गई। 22,910 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
5. तमिलनाडु
यहां बुधवार को 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हो गई। 16,577 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
8 अन्य राज्यों की स्थिति
1. राजस्थान
यहां बुधवार को 883 लोग संक्रमित पाए गए। 48 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 5016 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. मध्य प्रदेश
यहां बुधवार को 594 लोग संक्रमित पाए गए। 78 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 1544 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों को नए प्रोटोकॉल के बारे में बताया है। साथ ही, प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना को लेकर अलर्ट भी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
3. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 2036 लोग संक्रमित पाए गए। 51 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 17.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,916 लोगों की मौत हो गई। 5158 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में बीते 4 दिन में कोरोना के 4 हजार 154 नए केस सामने आए हैं। NCR के करीबी 3 जिले कोरोना के एपिसेंटर बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ इन तीन जिलों में ही 2 हजार 300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। लखनऊ में भी एक्टिव केस की संख्या 700 के पार हो चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
4. पंजाब
यहां बुधवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हो गई। 4434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद पंजाब में लॉकडाउन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां स्कूल-कॉलेज बंद हो चुके हैं और दो डोज लगवा चुके लोगों को ही पब्लिक प्लेस में जाने की अनुमति है। इसी बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने रिट्रीट सेरेमनी को लेकर अहम फैसला किया है। BSF ने 94 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी को आम जनता के लिए बंद कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
5. हरियाणा
यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
6. गुजरात
यहां बुधवार को 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हो गई। 10,994 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हो गई। 4562 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
8. बिहार
यहां बुधवार को 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हो गई। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिहार में नए साल में कोरोना 6 गुना तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को 1,659 नए केस आए, यानी हर घंटे 69 पॉजिटिव। जो बीते 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 मई को 1,785 नए मरीज एक दिन में मिले थे। 1 जनवरी को 281 नए केस आए थे। 5 जनवरी को यह संख्या 1,659 पहुंच गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.