पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत में 11 अप्रैल सुबह सात बजे तक 24 घंटे में 36.19 लाख डोज दिए गए। इसमें 31.22 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। वहीं, 3.97 लाख लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वैक्सीनेशन का ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले करीब 1 लाख अधिक है। इसके साथ ही देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया है।
कुल वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर है। यहां अब तक 99.23 लाख वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2.90 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरे नंबर राजस्थान हैं। यहां अब तक 95.65 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
आप भी जानिए 9अप्रैल की सुबह 7 बजे तक किस राज्य में कितने डोज दिए जा चुके हैं…
देशभर में अब तक 8.88 करोड़ पहले डोज और 1.27 करोड़ दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 10.80 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान के बाद तीसरे नंबर पर गुजरात है। यहां अब तक 90.56 लाख से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी 84 लाख से ज्यादा डोज दिए गए हैं।
वैक्सीनेशन में 5वें नंबर पर पश्चिम बंगाल है। यहां 78 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए हैं। वहीं, कर्नाटक 60 लाख डोज के साथ 6वें नंबर पर है।
भारत में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 1 मार्च 60 वर्ष से ऊपर के और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीन लगने लगी थी। इस बीच, कोरोना की दूसरी लहर हावी हुई और सरकार ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल कर लिया। अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज सोमवार 5 अप्रैल को दिए गए। उस दिन 24 घंटे में 43 लाख डोज दिए गए। यह एक दिन के सबसे अधिक डोज का रिकॉर्ड है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.