भारत में 13 अप्रैल सुबह सात बजे तक 24 घंटे में 40.04 लाख डोज दिए गए। इसमें 34.55 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। वहीं, करीब 5.49 लाख लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वैक्सीनेशन का ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले करीब 11 लाख ज्यादा है। महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी आज एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दे दी जाएगी।
कुल वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर है। यहां अब तक करीब 1.05 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3.37 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरे नंबर राजस्थान हैं। यहां अब तक 99.26 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
आप भी जानिए 13अप्रैल की सुबह 7 बजे तक किस राज्य में कितने डोज दिए जा चुके हैं…
देशभर में अब तक 9.50 करोड़ पहले डोज और 1.35 करोड़ दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 10.85 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान के बाद तीसरे नंबर पर गुजरात है। यहां अब तक 94.98 लाख से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी 93.59 लाख से ज्यादा डोज दिए गए हैं।
वैक्सीनेशन में 5वें नंबर पर पश्चिम बंगाल है। यहां 82 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए हैं। वहीं, कर्टनाटक 64 लाख डोज के साथ 6वें नंबर पर है।
भारत में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 1 मार्च 60 वर्ष से ऊपर के और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीन लगने लगी थी। इस बीच, कोरोना की दूसरी लहर हावी हुई और सरकार ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल कर लिया। अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज सोमवार 5 अप्रैल को दिए गए। उस दिन 24 घंटे में 43 लाख डोज दिए गए। यह एक दिन के सबसे अधिक डोज का रिकॉर्ड है। पिछले 24 घंटे में 40 लाख से ज्यादा डोज दिए गए। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन में ये दूसरा मौका है जब एक दिन में 40 लाख से ज्यादा डोज दिए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.