देश में बुधवार को कोरोना वायरस के लिहाज से भयावह दिन रहा। तीसरी लहर में पहली बार 24 घंटे के दौरान 2 लाख से ज्यादा केस मिले। रात 12 बजे तक 2 लाख 45 हजार 525 नए कोरोना संक्रमित मिल चुके थे। इस दौरान 84,479 लोग ठीक हुए, लेकिन 379 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 1 लाख 60 हजार 667 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली बार कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। फिलहाल 11.09 लाख कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
उधर, दिल्ली में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से डरावना रहा। बुधवार को नेशनल कैपिटल में 27,561 नए मामले मिले, जो तीसरी लहर में 24 घंटे के दौरान डेली केसेज में दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। राजधानी में 40 मौत भी दर्ज की गई हैं। अब यहां पिछले चार दिन के दौरान 97 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी यहां 23 मौत हुई थीं, जो तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत थीं।
राजधानी में मंगलवार को 21,259 और सोमवार को 19,166 नए केस मिले थे। हालांकि दिल्ली में बुधवार को 14,957 लोग रिकवर भी हुए। अब कुल एक्टिव केस 87,445 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26% पर पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में एक दिन में नए मामलों में 12 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को मिले 34,424 केस के मुकाबले बुधवार को 46,723 नए मरीज मिले हैं। अब राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.4 लाख पर पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में नए मामले बढ़ने का कारण मुंबई भी रहा, जहां चार दिन घटने के बाद बुधवार को फिर नए केस बढ़ने शुरू हो गए। यहां बुधवार को 16,420 नए केस मिले, जो मंगलवार को मिले 11,467 कोरोना मरीजों से कहीं ज्यादा हैं। महानगर में 14,649 लोग रिकवर हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल में भी बुधवार को नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले 1,057 केस की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यहां 22,155 नए केस दर्ज किए गए।
बिहार में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 6413 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 की मौत हो गई है। अकेले राजधानी पटना में ही 2014 केस मिले हैं। IGIMS में भी 2 डॉक्टर समेत 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...
दावा- कोरोना के डेल्टा-ओमिक्रॉन वैरिएंट को खत्म कर रही कोवैक्सिन बूस्टर डोज
देश की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी ने बुधवार को दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोवैक्सिन का बूस्टर डोज कोरोना वायरस के दोनों मौजूदा वैरिएंट को खत्म कर रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा, एमोरी यूनिवर्सिटी की तरफ से की गई स्टडी में पहली दोनों डोज के 6 महीने बाद दिए जाने पर कोवैक्सिन बूस्टर (BBV152) के अब तक सामने आए रिजल्ट में इसने ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट्स को न्यूट्रलाइज किया है। डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ 100% टेस्ट सीरम सैंपल्स में यह प्रभावी साबित हुई है, जबकि ओमिक्रॉन के 90% सैंपल्स को इसने न्यूट्रलाइज कर दिया है।
8 राज्य बने हुए हैं देश में परेशानी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोरोना लहर के दौरान 8 राज्य परेशानी का सबब बने हुए हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट हाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इन राज्यों में महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात हैं। इनमें सबसे ज्यादा 32.18% पॉजिटिविटी रेट बंगाल में है। इसके बाद दिल्ली में 23.1% और महाराष्ट्र में ये दर 22.39% है।
कोरोना अपडेट्स
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मंगलवार को फिर केस बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 33,470 केस मिले थे, लेकिन मंगलवार को ये फिर बढ़कर 34,424 हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौतें भी दर्ज की गई हैं। इस दौरान राज्य में 18,967 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.21 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19% से घटकर 16% हो गई है।
हालांकि, अच्छी खबर मुंबई से है, जहां नए केस लगातार चौथे दिन कम हुए हैं। मंगलवार को महानगर में 11,467 नए मामले और 2 मौत दर्ज की गई हैं, जो सोमवार को मिले 13,648 केस से कम है। रविवार को महानगर में 19,474 केस मिले थे। वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। हालांकि, मुंबई में कुल एक्टिव केस 1 लाख का आंकड़ा छूकर 1 लाख 523 हो गए हैं।
मुंबई में मंगलवार को कोरोना मरीजों की पॉजिटिविटी रेट 28% से गिरकर 18.7% पर आ गई है। सोमवार को टेस्टिंग अधिक होने के बावजूद केस कम आये हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
2. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 21,098 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8037 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य की पॉजिटिविटी रेट 37% से घटकर 32% पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 17.95 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.73 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,936 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में भी कुल एक्टिव केस 1 लाख के पार पहुंच गए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 2 हजार 236 हैं।
3. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को फिर से नए मामले बढ़ गए। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। इस दौरान 23 लोगों की मौत हुई है, जो 25 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। 12,161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 74,881 हैं, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख हो गई है, जिनमें से 14.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,200 लोगों की मौत हो चुकी है।
4. तमिलनाडु
यहां मंगलवार को 24 घंटे के दौरान 15,379 नए मामले सामने आए, जबकि 3043 मरीज ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,886 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 75,083 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट 10% है।
5. कर्नाटक
यहां मंगलवार को 14,473 लोग संक्रमित पाए गए, 1356 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,379 लोगों की मौत हो गई। 73,260 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में मंगलवार को अकेले बेंगलुरु में ही 10,800 नए मामले पाए गए हैं।
9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल
1. राजस्थान
यहां मंगलवार को 6,366 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 853 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,978 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 30,597 हैं।
2. मध्य प्रदेश
यहां मंगलवार को 3,160 लोग संक्रमित पाए गए और 493 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,539 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 11,265 हैं।
MP में तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है। लगातार दूसरे दिन सागर में 1 युवक की मौत हुई है। तीसरी लहर में यह पहली बार है, जब दूसरी बार 22 साल के युवा की जान गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें..
3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 11,068 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 543 लोग ठीक हुए और 5 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,937 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 44,466 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. पंजाब
यहां मंगलवार को 4,552 लोग संक्रमित पाए गए। 687 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,692 लोगों की मौत हो गई। कुल 22,235 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
5. हरियाणा
यहां मंगलवार को 5,746 लोग संक्रमित पाए गए और 1407 लोग ठीक हुए। यहां 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,080 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,813 का अभी इलाज चल रहा है।
6. गुजरात
यहां मंगलवार को 7,476 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2704 ठीक हुए और 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,133 लोगों की मौत हो गई। कुल 37,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 5,151 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 483 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,623 लोगों की मौत हो गई। कुल 23,886 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
मंगलवार को प्रदेश में 4 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डेढ़ साल का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, दंतेवाड़ा मे एक दिन में ही 69 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक शिक्षक समेत 7 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
8. बिहार
यहां मंगलवार को 5,908 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1790 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,111 लोगों की मौत हो गई। कुल 25,051 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
राज्य में तीसरी लहर में पहली बार एक साथ 7 संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
9. झारखंड
यहां मंगलवार को 4,719 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1692 ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,176 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.