दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान B-21 लॉन्च:राफेल से भी 2 पीढ़ी आगे; इसे पकड़ सके अभी तक ऐसा रडार नहीं बना

6 महीने पहलेलेखक: अनुराग आनंद
  • कॉपी लिंक

दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू एयरक्राफ्ट B-21 रेडर लॉन्च हो गया है। शुक्रवार, यानी 2 दिसंबर को ये अमेरिकी एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ। नए साल की शुरुआत में ये तबाही मचाने के लिए तैनात हो जाएगा।

B-21 रेडर फ्रांस के राफेल से भी 2 जनरेशन एडवांस है। राफेल 4.5 जनरेशन का है, जबकि B-21 6ठवें जनरेशन का एयरक्राफ्ट है। अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल होते ही दुनिया भर में इसके स्पेसिफिकेशन की चर्चा हो रही है।

भास्कर एक्सप्लेनर में B-21 रेडर एयरक्राफ्ट की खूबियां और इससे जुड़े सवालों के जवाब जानेंगे…

सबसे पहले एक ग्राफिक में दुनिया के सबसे एडवांस मिलिट्री एयरक्राफ्ट की खूबियां…

अब दुनिया के इस खतरनाक एयरक्रॉफ्ट से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब जानिए…

सवाल-1: इस एयरक्राफ्ट का नाम B-21 रेडर कैसे पड़ा है?
जवाब: अमेरिकी एयरक्राफ्ट B-1, B-2 ग्रुप के अपडेटेड बॉम्बर एयरक्राफ्ट होने की वजह से इसका नाम ‘B’ से शुरू हुआ है। ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ कंपनी के मुताबिक एयरक्राफ्ट के नाम में ‘रेडर’ जोड़े जाने का सेकेंड वर्ल्ड वॉर से कनेक्शन है।

दरअसल, 18 अप्रैल 1942 को अमेरिकी एयरफोर्स के कर्नल जिमी डूलटिटल ने 80 साथियों के साथ जापानी द्वीप पर हमला किया था।

पर्ल हार्बर में किए गए हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा और खतरनाक हवाई हमला किया था। हमला करने वाले इस जत्थे को ‘डूलटिटल रेडर्स’ के नाम से जाना गया। एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी ने इन लड़ाकों को सम्मान देते हुए इसका नाम B-21 रेडर रखा है।

सवाल-2: B-21 रेडर छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है या कोई और भी है?
जवाब: अमेरिका एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने वाला B-21 रेडर छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है। चीन, जापान, रूस, यूके और फ्रांस इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहें है।

सवाल-3: B-21 रेडर एयरक्राफ्ट अमेरिका के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
जवाब: दुनियाभर में तैयार किए जा रहे आधुनिक हथियारों के बीच B-21 रेडर अमेरिका के लिए एक 'स्ट्रेटजिक एसेट' यानी रणनीतिक संपत्ति होगा। अभी किसी देश के पास ऐसा हथियार नहीं है। ऐसे में अमेरिका इसके जरिए दुनिया के किसी भी हिस्से पर हमला की धमकी चेतावनी देकर जियोपॉलिटिक्स में सरदार बना रहेगा।

सवाल-4: अमेरिका को नए स्टील्थ बॉम्बर की जरूरत क्यों है?
जवाब: अभी अमेरिका के पास केवल 10% एयरक्राफ्ट ऐसे हैं जो रडार को चकमा देकर कहीं भी हमला कर सकते हैं। अगर किसी देश ने रडार को अपडेट कर लिया तो ये 10% एयरक्राफ्ट भी फेल हो सकते हैं। ऐसे में अमेरिका से रूस और चीन को साधने के लिए अमेरिका को ऐसे एयरक्राफ्ट की जरूरत थी, जो किसी देश को भनक लगे बिना उस देश में घुसकर हमला कर सके। इस जरूरत को B-21 रेडर पूरा करता है।

सवाल-5: अमेरिका में कितने B-21 रेडर एयरक्राफ्ट बन रहे हैं?
जवाब: अभी अमेरिकी एयरफोर्स ने ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ कंपनी से 6 B-21 रेडर एयरक्राफ्ट खरीदा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि अमेरिका आगे 100 एयरक्राफ्ट खरीदने वाला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका को कम-से-कम 200 ऐसे एयरक्राफ्ट खरीदने चाहिए।

सवाल- 6: ये विमान कब पहली बार उड़ान भरेगी?
जवाब:
रेडर का निर्माण करने वाली कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमेन कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैथी वार्डन ने कहा कि विमान के 2023 से पहले उड़ान भरने की संभावना नहीं है। हालांकि उन्नत कंप्यूटिंग का उपयोग करके नॉर्थरोप ग्रुमेन रेडर के प्रदर्शन का परीक्षण कर रहा है।

सवाल-7: अमेरिका ने ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ कंपनी को ही इसे बनाने की जिम्मेदारी क्यों दी है?
जवाब: ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ स्टील्थ तकनीक के मामले में दुनिया की टॉप कंपनी है। इससे पहले भी इस कंपनी ने B-1, B-2 जैसे ताकतवर एयरक्राफ्ट बनाए थे, जो इस समय भी अमेरिकी एयरफोर्स के बेड़े में शामिल है। इसके अलावा बिना इंसानों के ही ऑपरेट किए जाने वाला दुनिया के टॉप फाइटर एयरक्राफ्ट ‘X-47B’ और ‘ग्लोबल हॉक’ विमान को भी इसी कंपनी ने बनाया है। यही वजह है कि अमेरिका सरकार ने इस कंपनी को ये जिम्मेदारी दी है।

सवाल-8: कंपनी ने B-21 एयरक्राफ्ट की तस्वीर और फीचर्स क्यों नहीं शेयर किए हैं?
जवाब: इस एयरक्राफ्ट को बनाने वाली कंपनी ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक डफ यंग ने कहा है कि B-21 पूरी दुनिया में नए तरह का इनोवेशन है। हालांकि, अमेरिकी सरकार या बनाने वाली कंपनी ने अब तक B-21 के फीचर्स की जानकारी और तस्वीर शेयर नहीं की है।

अभी जहां भी B-21 की तस्वीर शेयर हो रही है, वह काल्पनिक और कलाकारों के बनाए गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि चीन, रूस और अन्य लोग डिजाइन की नकल करके ऐसी तकनीक का आविष्कार न कर लें, जो इस विमान को आसानी से मारकर गिरा दे।

सवाल- 9: अमेरिका के पास इस वक्त कौन सा फाइटर और बॉम्बर एयरक्राफ्ट है?
जवाब: B-21 रेडर के लॉन्च होने से पहले ही अमेरिका के पास कई खतरनाक फाइटर और बॉम्बर एयरक्राफ्ट हैं। जैसे- B-1B, B-2 A, A- 10C थंडरबोल्ट II, B-52H, F-15C ईगल, F-22A रैप्टर, F-16D फाइटिंग फॉल्कन इसके उदाहरण हैं।

अब एक ग्राफिक्स में जानिए कि B-21 रेडर और राफेल में क्या अंतर है…

भास्कर एक्सप्लेनर के नॉलेज बढ़ाने वाले कुछ और ऐसे ही रोचक आर्टिकल हम नीचे पेश कर रहे हैं...

1. शादीशुदा महिला से घरेलू काम करवाना क्रूरता नहीं:हाईकोर्ट ने कहा- लड़कियों को घर का काम नहीं करना, तो शादी से पहले बताएं

2. रूस की सड़कों से गायब हो रहे हैं पुरुष:कुछ जंग में गए तो कुछ डर से भागे; अकेली पड़ीं लाखों महिलाएं

3. यूक्रेन का ‘डर्टी बम’ क्या है: जिसके हमले की आशंका से डरा हुआ है रूस

4. पानी के अंदर से परमाणु हमला कर सकता है भारत:रेंज में चीन-पाक के कई अहम शहर; सिर्फ 6 देशों के पास है ये टेक्नोलॉजी

खबरें और भी हैं...