भारत में जानलेवा फंगस की एंट्री हो गई है। दिल्ली एम्स में फंगस के एक नए स्ट्रेन से मौत दो मरीजों की मौत के बाद डॉक्टरों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। एम्स के डॉक्टरों ने इन दोनों मरीजों में एस्परगिलस लेंटुलस (Aspergillus lentulus) नामक फंगल इंफेक्शन होने की पुष्टि की थी। इस इंफेक्शन की वजह से मौत होने का भारत में ये पहला मामला है।
समझते हैं, यह नया फंगल इंफेक्शन क्या है? कितना खतरनाक है? इससे पीड़ित मरीजों में किस तरह के लक्षण देखे जाते हैं? इससे बचाव के क्या तरीके हैं? और इसका इलाज क्यों मुश्किल है? पूरा मामला बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर वसंत नागवेकर से बात की है।
क्या होता है फंगल इंफेक्शन?
आसान भाषा में समझें तो फंगस (कवक) के कारण होने वाले इंफेक्शन को फंगल इंफेक्शन कहते हैं। दरअसल फंगस सूक्ष्मजीव होते हैं जो आपके घर के अंदर, बाहर और वातावरण में हर जगह मौजूद रहते हैं। फंगल इंफेक्शन से बच्चे, जवान, पुरुष, महिलाएं, कोई भी संक्रमित हो सकता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल भी सकता है। अब तक फंगस की करीब 700 प्रजातियों के बारे में पता चल चुका है।
भारत में दस्तक देने वाला फंगस का नया स्ट्रेन एस्परगिलस लेंटुलस क्या है?
कितना खतरनाक है एस्परगिलस लेंटुलस?
सबसे बड़ी समस्या यह है कि एस्परगिलस लेंटुलस की पहचान जल्द नहीं हो पाती है, जिससे मरीज की हालत बिगड़ती चली जाती है। साथ ही एंटी-फंगल दवाओं के इस पर असर नहीं होने से यह ज्यादा घातक है।
एस्परगिलस खास तौर पर फेफड़ों को संक्रमित करता है और तेजी से पूरे फेफड़े में फैल जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से व्यक्ति की मौत हो जाती है।
एम्स में जिन दो मरीजों की मौत इस फंगल इंफेक्शन से हुई, उन्हें एंटी फंगल दवाएं जैसे Amphotericin B और Liposomal दी गई थीं, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों मरीजों की मल्टी ऑर्गन फेल्योर से मौत हो गई।
इस इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों में किस तरह के लक्षण देखे जाते हैं?
आप इस इंफेक्शन से खुद का बचाव किस तरह कर सकते हैं?
कैसे होता है एस्परगिलस इंफेक्शन?
एस्परगिलस फंगल इंफेक्शन आमतौर पर काफी कम होता है, यह केवल उन लोगों को होता है जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, या जिन लोगों का किसी भी तरह का कोई ट्रांसप्लांट हुआ हो, या फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित लोगों में एस्परगिलस की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने का खतरा अधिक रहता है।
क्यों मुश्किल है फंगल इंफेक्शन का इलाज?
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.