भास्कर एक्सप्लेनरआज एक कतार में दिखे 5 ग्रह:ऐसा क्यों हो रहा है, कैसे देख पाएंगे, फिर कब होगा; 5 अहम सवालों के जवाब

2 महीने पहलेलेखक: विवेक कहार
  • कॉपी लिंक

आकाश में चांद और शुक्र ग्रह तो आप अक्सर देखते हैं, लेकिन आज एकसाथ 5 ग्रह एक कतार में दिखाई दिए। ये एक खगोलीय संयोग है। NASA के वैज्ञानिक बिल कुक के मुताबिक 28 मार्च को बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह रात को आसमान में एकसाथ दिखाई देने की स्थिति बनी है। इसे दुनिया के सभी हिस्सों से देखा जा सकता है।

5 ग्रह एक साथ क्यों दिखे, क्या इसका कुछ असर पड़ेगा, कैसे देख पाएंगे? भास्कर एक्सप्लेनर में इस घटना से जुड़े ऐसी ही 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं…

सवाल-1: आसमान में एक साथ कई ग्रहों के दिखने को क्या कहते हैं?

जवाबः जब कुछ ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। ये कोई अनोखी खगोलीय खटना नहीं, बल्कि एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है। इसे तरह समझें कि सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं। जब कुछ ग्रह थोड़े वक्त के लिए सूरज की एक तरफ इकट्ठा हो जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि ग्रह एक दूसरे के आसपास हैं। कुछ लोग इन्हें ‘ग्रहों की परेड’ भी कहते हैं।

सवाल-2: 5 ग्रह एक सीधी रेखा में कैसे दिखने लगते हैं यानी प्लेनेटरी अलाइनमेंट कैसे होता है?

जवाबः हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं। ये सभी सूरज का चक्कर लगाते हैं। हालांकि सूरज का चक्कर लगाने में इन ग्रहों की स्पीड, रास्ता और लगने वाला समय अलग-अलग होता है। नीचे स्लाइड में देखिए सूरज का चक्कर लगाने में ग्रहों की स्पीड, समय और ऑर्बिट…

सौरमंडल के 8 ग्रह सूरज के चारों ओर पूरी तरह एक ही समतल सतह में चक्कर नहीं लगाते हैं। अगर सूरज को ग्रहों के बीच में रखी गेंद मानकर यह समझें कि एक वर्टिकल और एक हॉरिजॉन्टल लाइन उसे काट रही है। ऐसे में वर्टिकल लाइन को हम वह समतल सतह मान सकते हैं कि जिसमें ज्यादातर ग्रहों की ऑर्बिट है। यानी इसी सतह में ज्यादातर ग्रह सूरज का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन जैसा हमने पहले बताया था कि सभी ग्रह पूरी तरह समतल सतह में नहीं घूम रहे। तस्वीर के मुताबिक मंगल ग्रह इस सतह से 6.3 डिग्री के कोण पर बन रही सतह में चक्कर लगाता है। इसी तरह बाकी ग्रहों के ऑर्बिट भी अलग-अलग झुकाव वाली ऑर्बिट्स में चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इनका झुकाव काफी कम है।

समय, स्पीड और रास्ता अलग होने से अपनी कक्षाओं में घूमते हुए भी ये अलग-अलग वक्त में अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाते रहते हैं। जैसे- कभी मंगल, शुक्र एक सीध में दिखेंगे, कभी 5 ग्रह। ऐसा ही एक एलाइनमेंट 28 मार्च को बनने जा रहा है, जिसमें पृथ्वी से पश्चिमी दिशा में देखने पर एक लाइन में 5 ग्रह दिखाई देंगे।

सवाल-3: ये प्लैनेट्स आसमान में किस तरफ नजर आए? कौन-सा ग्रह सबसे साफ नजर आया?

जवाबः सूरज ढलने के ठीक बाद वेस्टर्न होराइजन की ओर देखने पर यह ग्रह एक सीध में दिखे। ये पांचों ग्रह आपको होराइजन से आसमान के बीच तक फैले दिखे। लेकिन, सूरज ढलने के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद होराइजन लाइन में डूब गए।

इन पांच ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आया। बुध और बृहस्पति को होराइजन के पास देखा गया। हालांकि यूरेनस मुश्किल से स्पॉट हुआ। मंगल और चंद्रमा एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। एडिनबरा यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस एलाइंनमेंट के दौरान कुछ ग्रह दूसरों के मुकाबले में ज्यादा क्लियर दिखाई देंगे। शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्‍यादा है, इसलिए उन्‍हें आसानी से देखा जा सकता है।

सवाल-4: क्या बिना किसी यंत्र के सामान्य आंखों से यह दिखाई दिया?

जवाबः किसी तेज लाइट के सोर्स से दूर हटकर देखने पर बिना किसी इक्विपमेंट के कुछ ग्रह आसानी से दिखाई दिए। बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है, इसलिये इन्हें आसानी से देखा गया। शुक्र आसमान में सबसे ज्यादा चमकीला दिखा और लाल चमक के साथ मंगल चांद के पास दिखा। बुध और अरुण धुंधले नजर आए। ये दूरबीन से साफ नजर आए। यूरेनस यानी शनि वीनस के ठीक ऊपर दिखाई दिया।

सवाल-5: इससे पहले ऐसा खगोलीय संयोग कब हुआ था और आगे फिर कब होगा?

जवाबः इस तरह की आखिरी घटना जून 2022 में हुई थी। जब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण (यूरेनस) एक साथ आसमान में दिखाई दिए थे।

भास्कर एक्सप्लेनर के कुछ और ऐसे ही रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें...

1. फांसी से मौत की सजा दिए जाने पर भयंकर दर्द:सुप्रीम कोर्ट इसे क्यों बदलना चाहता है; दुनिया में मृत्युदंड के दूसरे तरीके क्या हैं?

2. पंजाब में उग्रवाद खत्म करने वाला बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर फिर दिखा:अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए उतरा, 33 साल पुरानी देसी लड़ाकू मशीन की कहानी

3. BJP बोली- राहुल को संसद से निकालने का वक्त आया:आखिर कैसे खत्म होती है सदस्यता, अगर राहुल दोबारा जीतकर आ गए तो क्या?

4. भिंडरांवाला पार्ट-2 कहे जा रहे अमृतपाल की तलाश:थाने पर हमला कर साथियों को रिहा कराया, अमित शाह को भी धमकी दी थी

खबरें और भी हैं...