श्रीलंका में आर्थिक संकट अब भयानक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर चुके हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 5 जुलाई से गायब हैं। कुछ रिपोर्टों में गोटबाया के सूटकेस लेकर भागने की खबर है। PM रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर को जलाया जा चुका है। PM ने भी इस्तीफा दे दिया है।
श्रीलंकाई संसद के स्पीकर ने कहा है कि वह अब श्रीलंका के एक्टिंग राष्ट्रपति होंगे। स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अब अपना पद छोड़ देना चाहिए। वहीं, राष्ट्रपति गोटबाया ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही है। देखा जाए तो श्रीलंका में राजनीतिक वैक्यूम हो गया है।
ऐसे में आज एक्सप्लेनर में बताएंगे कि नया राष्ट्रपति चुने जाने तक श्रीलंका में सरकार किसके हाथ में रहेगी? कितने दिन में नया राष्ट्रपति चुना जाएगा?
इन सवालों के जवाब जानने से पहले इस पोल पर आप अपनी राय दे सकते हैं...
सबसे पहले जानिए प्रदर्शनकारियों की डिमांड क्या है
पहला सवाल : राष्ट्रपति के इस्तीफा देने की स्थिति में क्या कहता है श्रीलंका का संविधान?
श्रीलंका के संविधान के मुताबिक यदि राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे देते हैं तो संसद अपने किसी सदस्य को राष्ट्रपति बना सकती है। नया राष्ट्रपति शेष बचे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद पर रह सकता है।
जब श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया
दूसरा सवाल : राष्ट्रपति के हटने के कितने दिन के अंदर राष्ट्रपति चुनना होता है?
राष्ट्रपति के इस्तीफे के एक महीने के अंदर नया राष्ट्रपति चुना जाना जरूरी है। यदि गोटबाया 13 जुलाई को इस्तीफा देते हैं तो अगले 13 अगस्त तक श्रीलंका को नया राष्ट्रपति चुनना होगा।
श्रीलंका में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं
जरूरी वस्तुओं के दाम भी बेतहाशा बढ़ हरे
तीसरा सवाल : नया राष्ट्रपति चुने जाने की प्रक्रिया क्या होती है?
राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के 3 तीन दिनों के अंदर संसद की बैठक बुलाई जानी होती है। बैठक में संसद के सेक्रेटरी जनरल राष्ट्रपति के इस्तीफे के बारे में संसद को जानकारी देते हैं। यदि राष्ट्रपति पद के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार सामने आते हैं तो गुप्त मतदान यानी पूर्ण बहुमत के जरिए नया राष्ट्रपति चुना जाता है।
चौथा सवाल : नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक कौन संभालेगा देश?
श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री कार्यवाहक यानी एक्टिंग राष्ट्रपति बन सकते हैं, लेकिन श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्द्धना श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए हैं। श्रीलंका के संविधान के मुताबिक वो नया राष्ट्रपति चुने जाने तक यह पद संभालेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.