'ड्रैगन ऑफ ईडन' जैसी बुक लिखने वाले लेखक कार्ल सेगन का कहना कहना है कि ‘हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो पूरी तरह साइंस और प्रौद्योगिकी पर निर्भर है, फिर भी जिसमें शायद ही किसी को साइंस और टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ पता हो।’
अर्थात हमारा सम्पूर्ण जीवन साइंस और टेक्नोलॉजी पर निर्भर है फिर भी जनसामान्य में इसके प्रति जागरूकता नहीं है।
करिअर फंडा में स्वागत!
आज हम जानेंगे 20 रोचक वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में। इनमें से अधिकतर किसी न किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे गए हैं।
मानव शरीर (Human Body)
1) मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी: मध्य कान में स्थित ‘स्टेपीज’ हड्डी (stapes) मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है।
2) मानव शरीर में सबसे बड़ा अंग: त्वचा (The skin) मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है।
यूनिट्स एवं प्रतीक (Units and Symbols)
3) इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स (SI) में प्रतिरोध (Resistance) की इकाई क्या है?: SI प्रणाली में प्रतिरोध की इकाई ओम (Ω) है। यह नाम वैज्ञानिक जॉर्ज साइमन ओम को सम्मान देने के लिए रखा गया है। बल की इकाई न्यूटन (N) है। ऊर्जा की इकाई जूल (J) है। दबाव की इकाई पास्कल (Pa) है।
4) सोना (Gold) का वैज्ञानिक प्रतीक क्या है?: सोने का प्रतीक Au है। हजारों वर्षों से ये मूल्यवान रहा है क्योंकि इसे खोद कर निकालना कठिन है। अनेकों वर्षों तक करंसी और सोने का एक्सचेंज स्टैण्डर्ड चलता रहा है (अब नहीं)।
5) पृथ्वी पर सोना (स्वर्ण) कहां से आया?: वैज्ञानिकों मानते हैं कि पृथ्वी पर सारा सोना सुपरनोवा और न्यूट्रॉन स्टार टक्करों से बना, जो सौर मंडल के बनने से पहले हुआ था। ग्रह के निर्माण के दौरान सोना पृथ्वी के कोर में डूब गया। यह क्षुद्रग्रह बमबारी (एस्टेरोइड बॉम्बार्डमेंट) के कारण ही आज सुलभ है।
रसायन शास्त्र (Chemistry)
6) शुद्ध जल का pH मान: शुद्ध पानी का पीएच 7 होता है, जिसे न्यूट्रल माना जाता है।
7) ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र: ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र C6H12O6 है। पौधे ग्लूकोज बनाते रहते हैं।
8) ऑक्सीजन की परमाणु संख्या (Atomic Number) क्या है?: ऑक्सीजन की परमाणु संख्या 8 है। इसका अर्थ है कि ऑक्सीजन एटम के नाभिक में 8 प्रोटॉन होते हैं।
9) उस प्रक्रिया का नाम क्या है जिसके द्वारा जीवित जीव ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना ऊर्जा उत्पन्न करते हैं?: वह प्रक्रिया अवायवीय श्वसन (anaerobic respiration) कहलाती है। उदाहरण – यीस्ट द्वारा अल्कोहल का फर्मेंटेशन।
जीव विज्ञान (Biology)
10) उस प्रक्रिया का क्या नाम है जिसके द्वारा पौधे ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं?: वह प्रक्रिया है प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल सिर्फ पौधे ही नहीं फाइटोप्लांकटन (सूक्ष्म समुद्री शैवाल) भी करते हैं।
11) एक वयस्क मानव शरीर में सेल्स (Cells) कितने होते हैं?: एक वयस्क शरीर में 37 ट्रिलियन (लाख करोड़) सेल्स हो सकते हैं। लेकिन शरीर में मानव कोशिकाओं की तुलना में अधिक बैक्टीरिया होते हैं, और उनमें से कुछ हानिकारक हो सकते हैं।
12) उस प्रक्रिया का क्या नाम है जिसके द्वारा कोशिकाएं ग्लूकोज को ऊर्जा मुक्त करने के लिए तोड़ती हैं?: वह प्रक्रिया है कोशिकीय श्वसन (cellular respiration)।
13) उस प्रक्रिया का क्या नाम है जिसके द्वारा जीवित जीव ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं?: वह प्रक्रिया वायवीय श्वसन (aerobic respiration) कहलाती है।
भौतिकी (Physics)
14) उस परिघटना का क्या नाम है जिससे प्रकाश तरंगें सतह से टकराती हैं, और वापस लौटती हैं?: वह घटना परावर्तन (Reflection) कहलाती हैं। और प्रकाश तरंगें विभिन्न घनत्व के माध्यम से गुजरने पर मुड़ जाएं इसको ‘अपवर्तन (refraction)’ कहते हैं।
15) परमाणु के नाभिक को आपस में जोड़े रखने वाले बल का क्या नाम है?: वह बल है प्रबल नाभिकीय बल (Strong Nuclear Force)। बड़े एटम में ये बल कमजोर पड़ता है, क्योंकि इलेक्ट्रिक फोर्स ऑफ रिपल्शन मजबूत हो जाता है, तो रेडिएशन निकलता है।
16) उस प्रक्रिया का क्या नाम है जिसके द्वारा गैस तरल में बदल जाती है?: वह प्रक्रिया है संघनन (condensation)।
17) उस गैस का क्या नाम है जो पृथ्वी के वायुमंडल का अधिकांश भाग बनाती है?: पृथ्वी के वायुमंडल का अधिकांश भाग बनाने वाली गैस नाइट्रोजन (78%) है।
ब्रह्माण्ड (Universe)
18) पृथ्वी पर सूर्य की किरणें वायुमंडल उड़ा क्यों नहीं ले जातीं?: क्योंकि पृथ्वी का कोर (अन्तर्भाग) बेहद गर्म है, और बाहरी कोर पिघला लोहा है जो घूम रहा है। उससे बिजली बन रही है, तो चुम्बकीय क्षेत्र स्वतः बन रहा है। ये जिओ डाइनेमो है जो पृथ्वी को घेरे रखता है। नहीं तो वायुमंडल कब का नष्ट हो चुका होता।
19) ये ब्रह्माण्ड सबसे ज्यादा किससे बना हुआ है?: यूनिवर्स ज्यादातर डार्क मैटर और डार्क एनर्जी से बना है, जिसे प्रत्यक्ष रूप से देखा या पता नहीं लगाया जा सकता है, और हम अभी भी उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।
20) क्या यूनिवर्स का आकार स्थिर है?: यूनिवर्स तेज गति से विस्तार कर रहा है, और दूर भविष्य में, अन्य सभी आकाशगंगाएं इतनी तेजी से हमसे दूर जा रही होंगी कि वे अब पृथ्वी से दिखाई नहीं देंगी। दरअसल, यूनिवर्स का फैब्रिक (स्पेस-टाइम) ही विस्तारित होता जा रहा है।
उम्मीद करता हूं, मजा आया होगा।
आज का करिअर फंडा यह है कि विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों की अच्छी समझ होना और परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में नवीनतम विकास से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है।
कर के दिखाएंगे!
इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।
करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...
3) टीम को लीड करना है तो बनिए बेहतर वक्ता:एलेक्जेंडर से ओबामा तक…भाषण देने की कला हमेशा आती है काम
5) गहरी और अच्छी नींद के लिए 6 जरूरी टिप्स:आराम हराम नहीं…अच्छी नींद से बनेगी सेहत, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी
6) दलाई लामा के जीवन से 5 बड़े सबक:शत्रुता को खत्म करो, शत्रु को नहीं…दया और उदारता हमेशा काम आती है
7) इन 5 किताबों से इंग्लिश बनेगी लाजवाब:किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए अंग्रेजी की सबसे अच्छी किताबें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.