जो ‘मैं जानता हूं’ उसे मैं जो ‘मैं नहीं जानता’ के सहारे संभालता हूं।
-अंतोनियो पोर्चिया (अर्जेंटीना के प्रसिद्ध कवि)
करिअर फंडा में स्वागत!
जनरल नॉलेज याने GK सारे बड़े एग्जाम्स का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आइए जानते हैं, वो कौन सी गलतियां हैं जिनसे बचते हुए इसकी तैयारी करनी चाहिए।
GK में सात बड़ी गलतियों से बचें
1) रट रट के क्यों टैंकर फुल: फैक्ट्स एंड फिगर्स को रटना बेकार आदत है। फैक्ट्स एंड फिगर्स को रटने के बजाय समझ कर याद करें। उदाहरण के लिए – मेरे एक स्टूडेंट को प्लासी के युद्ध का वर्ष 1757 कभी याद नहीं रहता था, लेकिन जब एक बार उसने टीवी सीरियल 'रक्तरंजित' में प्लासी के युद्ध की पूरी कहानी सुनी तो उसे इसकी डेट (जून 23, 1757) भी याद हो गई, हमेशा के लिए। अर्थात जिज्ञासु बनें, तोता नहीं। हिन्दी और मैथिली के प्रसिद्ध कवि एवं कहानीकार राजकमल चौधरी कहते हैं, 'जानने की कोशिश मत करो। कोशिश करोगे तो पागल हो जाओगे।' लेसन- जानने की कोशिश मत करो, सचमुच जानो।
2) सांड की आंख (बुल्स आई): टु-द-पॉइंट तैयारी ना करना गलत है। तैयारी हमेशा हर एग्जाम के अनुसार टु-द-पॉइंट करें। इसके लिए पहले एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्नों के एरिया और पैटर्न को समझें। इसके लिए पिछले सालों के पेपर्स और एनालिसिस स्टडी किए जा सकते हैं। उसके बाद उन सारे टॉपिक्स को नोट करें जो इम्पॉर्टेन्ट हैं। लेसन- एग्जाम में सिर्फ उतना करो जितना जरूरी है।
3) अपने हाथों से नोट्स न बनाना: कई छात्र बढ़िया छपे हुए नोट्स या PDF से ही पढ़ाई करते रहते हैं, और उन्हें लगता है कि सब कुछ याद रहेगा, लेकिन अपने हाथों से, मेहनत कर के बनाए नोट्स का कोई मुकाबला नहीं होता। यदि आप सही नोट्स बना पाते हैं, तो उससे पैदा कॉन्फिडेंस आपको चीजें बेहतर याद रखने में बहुत यूजफुल होगा। लेसन- हमेशा GK के हैंड-रिटन नोट्स जरूर बनाइए।
4) काल करे सो आज कर, आज करे सो अब: GK को आखिरी वक्त के लिए छोड़ना नहीं चाहिए। एग्जाम कोई भी हो जनरल नॉलेज की तैयारी के लिए समय लगता है, इसलिए यदि अंत के लिए छोड़ दिया तो घबराहट होने लगेगी। आखिरी वक्त पर बढ़ा हुआ बर्डन आपका स्ट्रेस बढ़ाता है और तैयारी का शेड्यूल बिगड़ता है। ऐसा सोच कर कि जनरल नॉलेज की तैयारी अनंत है, उसे छोड़ दूसरे सेक्शंस की तैयारी करते रहना। कई टीचर्स को भी ऐसा कहते हुए सुना जा सकता है कि जनरल नॉलेज का एरिया बहुत वास्ट है इसलिए इसकी तैयारी में जितनी मेहनत लगेगी, उतनी मेहनत में दूसरे विषय अधिक अच्छे से तैयार हो जाएंगे। लेकिन ये सच नहीं है. प्रत्येक एग्जाम के जनरल नॉलेज सेक्शन का अपना फ्लेवर होता है। यदि उसके हिसाब से तैयारी की जाए तो कम मेहनत भी पर्याप्त रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। लेसन- छोटे-छोटे टुकड़ों में तैयारी को तोड़ो।
5) खींचो न कमानों को…न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल (प्रतिस्पर्धी) हो तो अखबार निकालो ~ अकबर इलाहाबादी: डेली सही न्यूज पेपर ना पढ़ना, जनरल नॉलेज की तैयारी में सबसे बड़ी गलती है। रोज न्यूज पेपर पढ़ने से आप करंट अफेयर्स से वाकिफ रहते हैं, जो एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है। न्यूज पेपर को पढ़कर उसमें से इम्पॉर्टेंट पॉइंट्स को नोट करें। बाद में एग्जाम के इन नोट्स को रिवाइज करें। और एक या दो पेपर फिक्स कर रखें, रोज-रोज पेपर नहीं बदलना है। लेसन- तैयारी में साथी, न्यूज पेपर ज्ञान सारथी।
6) करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान: मॉक टेस्ट ना देना - अर्थात अभ्यास करने से जड़मति भी बुद्धिमान हो सकता है। मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपको फाइनल लेवल पर तैयारी करने में मदद मिलती है। सबसे रियलिस्टिक मॉक टेस्ट सीरीज जॉइन करें। लेसन- परीक्षा के पहले, अनेक परीक्षाएं देनी हैं।
7) GK अकेले-अकेले पढ़ना: इस सब्जेक्ट का नेचर ऐसा है कि अकेले-अकेले पढ़ते रहने से न तो इसमें मजा आता है, न चीजें बेहतर याद रह पाती हैं। एक ग्रुप बनाइए दोस्तों का, ऑफलाइन या ऑनलाइन, और उसमें लगातार डिस्कशंस करते रहिए। कई दिमाग, एक दिमाग से बेहतर ही होते हैं! लेसन- GK में ग्रुप स्टडी का फायदा होता है।
आज का करिअर फंडा यह है कि GK में समय इन्वेस्ट करने से पहले आप इन पोटेंशियल गलतियों को सुधार लें।
कर के दिखाएंगे !
इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।
करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...
4) ये 8 गलतियां दोहराते हैं सभी स्कूल:फीस का लालच और अच्छे रिजल्ट का दबाव बिगाड़ रहा बच्चों का फ्यूचर
5) ANSWER WRITING के 8 पावरफुल टिप्स:UPSC के पेपर्स में आंसर की क्वालिटी के साथ समय पर ध्यान देना जरूरी
7) नई एजुकेशन पॉलिसी के 7 फायदे:NEP का फोकस 4 बातों पर...इसी से आएंगे बड़े बदलाव
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.