किताब एक ऐसा उपहार है जिसे आप बार-बार खोल सकते हैं।
-गैरीसन कीलोर (अमेरिकन लेखक)
करिअर फंडा में स्वागत!
शुरुआत करते हैं दो अलग-अलग परिवारों की कहानी से, एक जिसमें माता-पिता अपनी कमाई अपने बच्चों को भौतिक सुख साधन देने में अधिक, और ज्ञान-किताबें-बौद्धिक विकास पर कम खर्चते थे। दूसरा पड़ोसी परिवार इसका उलट, जहां पूरा जोर बच्चों के बौद्धिक विकास पर पहले था। वो किताबें, पेपर्स, कार्टून बुक्स खूब खरीदते थे। घर में एक मिनी लाइब्रेरी सी बन गई थी। ज्ञान को ज्ञान के लिए प्राप्त करना एक आदत बन गई थी।
समय बीतता गया, और दुनिया बदलती गई। जो बच्चे भौतिक सुख-साधन को अधिक महत्वपूर्ण समझ बैठे थे, वे नई दुनिया और नए काम करने के तरीकों से तालमेल बिठाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। लेकिन दूसरे परिवार के बच्चे अपने अधिक बौद्धिक ओरिएंटेशन की वजह से खुद को नॉलेज इकोनॉमी में ढालते जा रहे थे। नई चीजें सीखना उन्हें मजेदार लगता था, बोझ नहीं।
देखते ही देखते, उनमें अंतर एकदम स्पष्ट हो चला था। जानते हैं हुआ क्या था? पहले परिवार ने आज पकड़ी हुई मछली खाने पर फोकस किया और दूसरे ने अपने बच्चों को मछली पकड़ना सिखाया। उन्हें स्वतंत्र बना दिया और वो टूल दे दिए जिनसे वो कॉन्फिडेंट बनें।
सबसे बड़ा सन्देश
यदि आप पेरेंट्स हैं, तो अपने बच्चों के लिए बुक्स खरीदें। यदि आप प्रोफेशनल हैं तो बुक्स खरीदें। और यदि आप स्टूडेंट्स हैं तो बुक्स खरीदने के लिए पेरेंट्स को बोलें।
लगातार रीडिंग से, और रीडिंग करते रहने से, फोकस, मेमोरी, सहानुभूति और कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होता है। रीडिंग हैबिट आपके सोचने के दायरे को बहुत ब्रॉड कर देती है, और आप एक इंसान के रूप में बेहतर डेवलप होते हैं।
मैं आपको 8 बुक्स पढ़ने हेतु बताना चाहता हूं - तैयार हैं?
आज ही खरीदें ये बुक्स और शुरू करें अपनी पर्सनल लाइब्रेरी
1) द अल्केमिस्ट
यह ब्राजील के लेखक पाउलो कोएल्हो का नॉवेल है जो पहली बार 1988 में प्रकाशित हुआ था। यह ‘सोल (आत्मा) ऑफ द वर्ल्ड’ में पॉजिटिव योगदान देने के रूप में व्यक्ति और निजी सपनों की खोज पर केंद्रित है। यह दर्शाता है कि किसी के निजी जीवन में अड़चनें केवल अड़चनें हैं - नाकाबंदी नहीं। यह ‘सपने जीने’ के अर्थ की पड़ताल करता है। इसके अलावा इसे सरल भाषा में लिखा गया है, और इंग्लिश पढ़ने की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए यह किताब आदर्श है।
2) हू मूव्ड माई चीज
सरल इंग्लिश में डॉ. स्पेंसर जॉनसन द्वारा लिखित यह पुस्तक रीडर को आसानी और लचीलेपन के साथ हमारे परिवेश में हो रहे परिवर्तनों के अनुकूल होने के लिए प्रोत्साहित करती है। चूहों के दो जोड़ों का उदाहरण लेते हुए लेखक परिभाषित करता है कि हम अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों को स्वीकार या अस्वीकार करके अपने जीवन को कितना आसान और कठिन बना सकते हैं। ये आपको फ्लेक्सिबल बनना सिखाएगी।
3) द काइट रनर
यह अफगान-अमेरिकी लेखक खालिद होसैनी का पहला नॉवेल है, जो दोस्ती, धोखा, अपराधबोध और छुटकारे को संबोधित करता है। यह दिखाता है कि ये धागे आपके और आपके आस-पास के लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। यह निश्चित रूप से आपको बड़ी तस्वीर के बारे में जागरूक करता है। ये जीवन जीने की इच्छा का खूबसूरत चित्रण है।
4) टु किल अ मॉकिंगबर्ड
अमेरिकी लेखक हार्पर ली का ये उपन्यास 1960 में प्रकाशित हुआ था और तुरंत सफल हो गया था। यह रेसिज्म और अन्याय के साथ-साथ बारीकी से देखता है कि कैसे एक ही समुदाय में अच्छी और बुरी चीजें एक साथ रहती हैं। ये किताब आपमें इंसानियत जगाएगी।
5) इकिगाई - द जापानी सीक्रेट टु ए लॉन्ग एंड हैप्पी लाइफ
आपको भीतर से अधिक पॉजिटिव बनने में मदद करती है। यह आपको अपने और अपने जीवन के साथ शांति महसूस करने के लिए प्रेरित करते हुए मन की शांति और जीने की इच्छा पर ध्यान केंद्रित करना सिखाती है। पॉजिटिविटी आपके भीतर से आती है जब आप अपने लक्ष्य, हेल्दी जीवन शैली और सही पर्सपेक्टिव में अपना उद्देश्य रखते हैं।
6) चाणक्य चैंट (Chanakya's Chant)
यह उपन्यास एक भारतीय लेखक अश्विन सांघी का लिखा है। यह एक गुरु और एक रणनीतिकार चाणक्य के जीवन की कहानी को काल्पनिक रूप से जानने में मदद करने का प्रयास है। हालांकि यह एक काल्पनिक उपन्यास है, लेकिन जहां तक चाणक्य के चरित्र का सवाल है, तो रीडर को यह वास्तविक लगता है। इसकी इंग्लिश सरल है।
7) रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad)
यह 1997 की रॉबर्ट टी. कियोसाकी और शेरोन लेचर द्वारा लिखित पुस्तक है। यदि आप सारी जिन्दगी सिर्फ कड़ी मेहनत करते हुए संघर्ष नहीं करना चाहते बल्कि चतुराई से कमाए धन को बढ़ाते रहना चाहते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी आर्थिक संकटों में ही न उलझी रह जाए। इस बुक में आपकी लाइफ को पूरा बदलने की ताकत है।
8) हाउ टु विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल
यह डेल कार्नेगी द्वारा लिखित 1936 की बेस्टसेलर सेल्फ हेल्प बुक है। बुक की इंग्लिश सरल है और सभी को आसानी से समझ में आती है। ये आपको लोगों से मधुर रिश्ते बनाना सिखाती है, जिससे आप फ्रिक्शन के बजाय स्मूथ रिलेशन्स पर फोकस करना सीखते हैं।
आज का करिअर फंडा है कि हर मॉडर्न थिंकिंग स्टूडेंट, प्रोफेशनल और पैरेंट को बुक्स में इन्वेस्ट करना ही चाहिए, और शुरुआत आज से हो।
कर के दिखाएंगे!
इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।
करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...
3) हॉलीवुड मूवी से जीवन के 7 सबक:द शॉशैंक रिडेम्पशन बताती है-आशावादी होने के सही मायने
5) डॉ. कलाम से सीखें जीने के 5 सलीके:बड़े होने का मतलब सरल होना, FAIL मतलब First Attempt in Learning
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.