• Hindi News
  • Db original
  • Best Photos Of The Week; COP27 Conference, Tanzania Victoria Lake Plane Crash, Qatar FIFA 2022

फोटोज ऑफ द वीक:COP27 में तार के टुकड़े से बनी तस्वीर से लेकर Bella Ciao कैफे तक...देखिए हफ्ते की 10 रोचक तस्वीरें

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

1. COP27 सम्मेलन में लगी तार के टुकड़े से बनी तस्वीर

तस्वीर इजिप्ट के रेड सी रिजॉर्ट की है, जहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP27) सम्मेलन चल रहा है। यहां तार के टुकड़ों से बनाई गई यह तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी। इसे तुर्की के कलाकार डेनिज सगदिक ने बनाया है। इस साल यह सम्मेलन 6 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

2. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: सबसे तेज बैक बेंड नी लॉक

लिबर्टी बैरोस ने लंदन में सबसे तेज 20 मीटर बैक बेंड नी लॉक किया। पीटरबरो की रहने वाली 14 साल की लिबर्टी ने इसे करने में मात्र 20 सेकेंड लिए। और इसके साथ ही अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने में भी सफल रही। वैसे यह बैक बेंड नी लॉक एक जिम्नास्टिक पोजीशन है जिसमें आप या तो अपने शरीर को जमीन से उठाते हैं या खड़े होने की स्थिति से झुकते हैं ताकि आपका शरीर एक आर्क बना सके।

3. कंबोडिया: खुद ही नाव चलाकर स्कूल जाते हैं बच्चे

तस्वीर कंबोडिया के टोनले सैप की है, जहां बच्चे खुद ही नाव चलाकर स्कूल जा रहे है। इसी के साथ वे झील में पड़े कचरे को भी साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘सेव द चिल्ड्रेन’ नाम की एक सीरीज के लिए, इस तस्वीर को लिन्ह फाम ने क्लिक किया है। इस तस्वीर के जरिए वो जलवायु संकट से प्रभावित बच्चों की जिंदगी और कंबोडियाई स्कूलों के हालात को दुनिया के सामने लाना चाहते थे।

4. तंजानिया: विक्टोरिया झील में प्लैन क्रैश हुआ

तस्वीर तंजानिया की विक्टोरिया झील की है, जहां हाल ही में एक प्लेन क्रैश हो गया। प्रेसिजन एयर का यह प्लेन हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर क्रैश हुआ। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। वैसे प्लेन में 4 क्रू मेंबर सहित कुल 43 लोग सवार थे।

5. पाकिस्तान में चलता है ‘Bella Ciao’ कैफे

तस्वीर पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद ‘Bella Ciao’ कैफे की है। नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हीस्ट से प्रेरित होकर इस कैफे को डिजाइन किया गया है। इस कैफे में खाना भी फेमस लाल जंपसूट और साल्वाडोर वाला मास्क पहनकर सर्व किया जाता है।
6. 120 छोटे--बड़े द्वीपों वाले वेनिस में बाढ़ के हालात

तस्वीर वेनिस के ऐतिहासिक सेंट मार्क स्क्वायर की है, जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए। 16 इंच बारिश के बाद 10 लोगों के मरने की भी खबर है। इटालियन अखबारों के अनुसार अस्पतालों में अभी भी 50 लोगों का इलाज चल रहा है। वेनिस करीब 120 छोटे--बड़े आईलैंड्स से बना हुआ है।
7. इंग्लैंड: छटनी का विरोध, हड़ताल पर गए रेलवे कर्मचारी

तस्वीर इंग्लैंड के लंदन की है, जहां ट्यूब ट्रेन के कर्मचारियों ने 24 घंटे की हड़ताल की। इस साल यह छठी हड़ताल है। गौरतलब है कि यहां ट्यूब कर्मचारी छंटनी का विरोध कर रहे हैं।

8. चेक रिपब्लिक: ऊंची साइकिलों की रेस

तस्वीर चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग की है, जहां लोगों ने ट्रेडिशनल रेस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कपड़े भी ट्रेडिशनल ही पहने और रेस का आनंद अपनी पेनी-फेयरिंग साइकिल पर सवारी कर लिया।

9. ​​​​​पोलैंड: ग्रीक गॉड की आंख में लुका-छिपी

तस्वीर पोलैंड के क्राको शहर की है, जहां बच्चे ग्रीक गॉड इरोस की मूर्ति के आसपास खेलते नजर आ रहे है। शहर के बीच में लगी इस मूर्ति को फेमस पोलिश मूर्तिकार इगोर मितोराज ने बनाया है। टूरिस्ट्स के बीच इरोस की यह मूर्ति ‘द हेड’ के नाम से भी मशहूर है।
10. कतर: फीफा 2022 की तैयारियों का अंतिम चरण

तस्वीर कतर के दोहा की है, जहां फीफा के लिए अंतिम तैयारी की जा रही है। फिलहाल शहर के लोग किक-ऑफ से पहले लगी घड़ी में चल रही उलटी गिनती को देखने पहुंच रहे है। फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होगा, जब कतर का सामना इक्वाडोर से होगा।