करिअर फंडा10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड्स सीखें:शब्दों में प्रीफिक्स और सफिक्स जान लेंगे तो अर्थ भी समझ जाएंगे

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भाषा से प्रेम का अर्थ है रोजमर्रा के स्तर से परे इसकी वोकैबुलरी की कमान

- जॉन मैकहॉर्टर (अमेरिकी भाषाविद्)

करिअर फंडा में स्वागत!

यह 10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड सीखने की सीरीज में मेरा तीसरा आर्टिकल है।

अब आप जानते ही हैं अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैबुलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।

शुरू करते हैं ‘40 वर्ड्स 10 मिनट में’ की एक और यात्रा

मैं आपको रूट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और उनका मतलब।

1) Ambi: ये शब्द लैटिन से आता है, इसका अर्थ ‘दोनों' या ‘चारों और' होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

AMBIVERT (एम्बीवर्ट) - एक व्यक्ति जो अंतर्मुखी और बहिर्मुखी दोनों हो;

AMBIGUOUS (एम्बिग्यूस) - शब्द जिसके दो मतलब हो;

AMBILATERAL (एम्बीलेट्रल) - दोनों पक्षों से संबंधित;

AMBIVALENCE (एम्बीवैलेन्स) - किसी व्यक्ति के प्रति एक साथ आकर्षण और प्रतिकर्षण);

AMBIDEXTROUS (एम्बीडेक्सट्रस) - दाएं और बाएं दोनों हाथों का समान रूप से उपयोग में सक्षम व्यक्ति।

कुल हुए 5 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

2) Crypt: ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘रहस्य, एक भूमिगत कक्ष’ है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

CRYPTIC (क्रिप्टिक) - अस्पष्ट प्रकृति का;

ENCRYPT (एन्क्रिप्ट) - सामान्य भाषा को कोड में बदलना;

CRYPTOLOGY (क्रिप्टोलॉजी) - कोड या कूट भाषा का अध्ययन;

APOCRYPHAL (एपोक्रीफल) - कोई कहानी जो व्यापक रूप से जानी जाती है लेकिन शायद सच नहीं है;

CRYPTOGRAM (क्रिप्टोग्राम) - कोड या गुप्त भाषा में लिखा लेख।

कुल हुए 10 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

3) Corp: ये शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘शरीर’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

CORPS (कोर) - एक सामान्य सेवा के लिए संगठित लोगों का समूह;

CORPSE (कॉर्प्स) - एक मृत शरीर.

CORPORAL (कॉर्पोरल) - शरीर से संबंधित;

CORPORATE (कॉर्पोरेट) - एक बॉडी में संयुक्त; कानूनी अधिनियम द्वारा एकजुट;

INCORPORATE (इंकॉर्पोरट) – कानूनी अधिनियमन द्वारा व्यक्तियों का संघ बनाना;

कुल हुए 15 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

4) Gen: ये शब्द ग्रीक और लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘जन्म’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

GENESIS (जेनेसिस) - अस्तित्व में आना या शुरुआत;

PROGENY (प्रोजेनि) - संतान या वंशज;

INDIGENOUS (इंडिजिनस) - जन्म के स्थान से संबंधित;

PROGENITOR (प्रोजेनिटर) - पूर्वज;

GENERATION (जनरेशन) - एक ही समय में रहने वाले या लगभग एक ही उम्र के सभी लोग।

कुल हुए 20 वर्ड्स। मजा आया?

5) Tele: ये शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘दूर’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

TELEGRAM (टेलीग्राम) - टेलीग्राफ प्रणाली द्वारा किसी को भेजा गया (मुद्रित) संदेश, तार;

TELESCOPE (टेलीस्कोप) - दूरबीन (बहुत दूर की वस्तुओं को देखने वाला), दूरदर्शक;

TELEPATHY (टेलीपैथी) - सामान्य तरीकों का उपयोग किए बिना लोगों के दिमाग के बीच विचारों का संचार;

TELEVISION (टेलीविज़न) - दूर से प्रसारित चलती तस्वीरों और ध्वनियों के साथ प्रोग्राम;

TELECOMMUNICATION (टेलीकम्युनिकेशन) - केबल, टेलीग्राफ, टेलीफोन, या प्रसारण द्वारा दूरी पर संचार।

कुल हुए 25 वर्ड्स। आसान है न?

6) Therm: ये शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘गर्म या ताप’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

THERMOS (थर्मस) - वैक्यूम फ्लास्क जो गर्म या ठंडे पेय के तापमान को सुरक्षित रखता है;

ISOTHERM (आइसोथर्म) - मौसम मानचित्र पर खींची रेखा जो समताप स्‍थानों को जोड़ती है;

HYPOTHERMIA (हाइपोथर्मिया) - शरीर का असामान्य रूप से कम तापमान;

THERMOMETER (थर्मामीटर) - तापमान मापने के लिए यंत्र;

HYPERTHERMIA (हाइपरथर्मिया) - असामान्य रूप से उच्च शरीर का तापमान.

कुल हुए 30 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

7) Psycho: ये शब्द ‘ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘आत्मा या मन’ है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

PSYCHIC (सायकिक) – (व्‍यक्ति या उसका चित्त) असाधारण शक्तियों वाला और ज्ञानेन्द्रियों की पहुंच से बाहर;

PSYCHIATRY (साइˈकाइअटि्‌र) – मनोरोग अध्ययन और चिकित्‍सा; मनःचिकित्सा

PSYCHOLOGY (साइकोलॉजी) – मनोविज्ञान;

PSYCHEDELIC (साइकेडेलिक) – तीव्र संवेदी धारणा की गहन भावना की मानसिक स्थिति;

PSYCHOPATH (साइकोपैथ) - गंभीर मनोरोग से ग्रस्‍त व्‍यक्ति जो हिंसात्‍मक व्यवहार कर सकता है.

कुल हुए 35 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

8) Morph: ये शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘आकार’ होता है।

इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:

MORPHEUS (मॉर्फियस) –सपनों भगवान;

POLYMORPH (पोलीमोर्फ) – कई 'आकार' में बदलने वाला;

AMORPHOUS (अमोर्फोस) – एक निश्चित 'आकार' नहीं होना;

METAMORPHOSIS (मेटामोर्फोसिस) – 'आकार' परिवर्तन;

ANTHROPOMORPHIC (एंथ्रोपॉमोरफिक)- मानव के आकार का।

और हो गए पूरे 40!

तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड की स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।

कर के दिखाएंगे!

इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।

करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...

1) घर से दूर कॉम्पिटिशन की तैयारी... 4 तरीके पैसे बचाएंगे:अनावश्यक आदतों से बचें, खाना बाहर ना खाकर खुद बनाएं

2) ये हैं इंजीनियरिंग की ट्रेंडिंग 5 ब्रांच:नैनोटेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस बदल रही, एयरोस्पेस से ग्रह खोजे जा रहे

3) सफल होने के लिए पर्सनैलिटी में ये 3 चीजें जरूरी:ईमानदारी, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रेजेंटबल होना

4) बच्चों को सेल्फ डिसीजन मेकर बनाने के 4 टिप्स:रोजमर्रा के फैसलों में शामिल करें, उन्हें जागरूक करें

5) देश में फूड सिक्योरिटी की कहानी से 3 सबक:बड़ी प्रॉब्लम का हल भी बड़ा, लीडरशिप विजन जरूरी, ईगो दूर रखें

6) म्यूजिक से कंसंट्रेशन बढ़ाने के 6 तरीके:सही म्यूजिक चुनें,अलग-अलग तरह के गाने सुनें

7) एग्जाम के समय मैनेज करें नेगेटिव इमोशंस:नेगेटिव भावनाओं का इस्तेमाल भी खुद को बेहतर बनाने में करें