करिअर फंडाPi से लीजिए सफलता के सबक:सि‌र्फ गणित के सिद्धांत ही नहीं, ग्रोथ और मोटिवेशन देता है π

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मैथ्स वह भाषा है जिसमें यूनिवर्स लिखा गया है।

- गैलीलियो गैलीली

क्या आप π (Pi) के बारे में जानते हैं? यदि आप अभी भी पढ़ रहे हैं तो जरूर जानते होंगे और यदि आप अब किसी व्यवसाय में हैं तो आपने कक्षा नवीं, दसवीं में जरूर पढ़ा होगा। π जिसका लगभग मान 22/7 या 3.14 लिखा जाता था।

1) नहीं याद आ रहा, कोई बात नहीं अपने आस-पास पड़ी किसी भी गोलाकार वस्तु को हाथ में लें।

2) अब किसी स्केल से इसकी परिधि (चारों ओर की बाउंड्री) पर जो सबसे बड़ी लम्बाई आ रही है उसे लिख ले (यह वृत्त या सर्कल का व्यास या डायमीटर है)।

3) अब एक धागा लें और उसे परिधि के चारों ओर लगाकर इसका मान भी लिख लें।

4) यदि आप परिधि को व्यास से विभजित करेंगे तो आपको लगभग 22/7 या 3.14 उत्तर प्राप्त होगा।

यही π है!

मुझे कैसे पता चला आपके हाथ की गोलाकार वस्तु में यह मान आएगा? इसलिए क्योंकि यदि आप इस यूनिवर्स की किसी भी गोलकार वस्तु के साथ उपरोक्त प्रक्रिया को दोहराएंगे तो आपको यही उत्तर मिलेगा। यही मैथ्स का कमाल है!

मैथ्स यूनिवर्स की भाषा है।

आप सभी को अंतरराष्ट्रीय π दिवस की शुभकामनायें और करिअर फंडा में स्वागत!

अंतरराष्ट्रीय π दिवस

आज की डेट 'मार्च, 14' एक खास डेट हैं, क्योंकि यदि मैं एक डॉट के साथ इसे नंबर में लिखूं तो 3.14 (मार्च वर्ष का तीसरा महीना है इसलिए 3) प्राप्त होता है जो Pi के मान के शुरू के अक्षर हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में, 'सिलिकॉन वैली' के नजदीक, शहर सैन फ्रांसिस्को में स्थित है एक्सप्लोरेटेरियम - अर्थात मैथ्स और साइंस का म्यूज़ियम। यही पर सबसे पहले 1988 'ओशेर लाइफलॉन्ग लर्निंग' के डायरेक्टर लेरी शॉ ने पहला Pi दिवस मनाया था।

इस दिन Pi परेड (जिसमें लोग गोलाकर में परेड करते हैं), Pi-कुकिंग, ईटिंग एंड थ्रोइंग (खाने वाली पाई) कॉन्टेस्ट और Pi रेसिटेशन कॉन्टेस्ट इत्यादि का आयोजन किया गया।

Pi रेसिटेशन कॉन्टेस्ट में तो कुछ लोगो ने Pi के मान को 2000 डिजिट्स तक याद कर सुनाया। Pi एक इर्रेशनल या अपरिमेय संख्या है अर्थात इसमें डेसिमल के बाद अन्नंत अंक बिना किसी ऑर्डर के आते हैं।

गूगल की एक जापानी एम्प्लॉई एमा हारुका ने जून 2022 में Pi की डेसिमल में 100 ट्रिलियन डिजिट्स तक की वैल्यू निकाल कर खुद के ही तीन साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड जिसमें वे Pi की वैल्यू 31.4 डिंपल प्वाइंट्स तक निकाली थी, तोड़ दिया।

खैर यह सब जानके आपको क्या फायदा मिलेगा?

कई फायदे हैं… यदि आप Pi में रुचि लेते हैं तो मैथ्स के ज्योमेट्री और मेंसुरेशन (क्षेत्रमिति) जैसे टॉपिक्स में महारत हासिल कर सकते हैं जिसके प्रश्न कई कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में पूछे जाते हैं। यह टॉपिक दूसरों को पढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा यूनिवर्स का यह इम्पॉर्टेन्ट कॉन्सेप्ट हमें अभ्यास (प्रैक्टिस) और तैयारी (प्रिपरेशन) के महत्व को याद दिलाता है।

Pi से प्रेरित 'कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स' की 'प्रिपरेशन' के तरीके

1) निरंतर प्रैक्टिस

जिस तरह Pi में अनंत संख्या में दशमलव स्थान होते हैं, वैसे ही हमारे स्किल्स और नॉलेज में सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। चाहे हम किसी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हों या करिअर बनाने के लिए, हमें निरंतर अभ्यास करने और अपनी क्षमताओं को निखारने की आवश्यकता है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में चाहे गणित के प्रश्न पूछे जाएं या नहीं प्रैक्टिस सफलता की कुंजी है।

2) ग्रोथ माइंडसेट

जैसे Pi की वैल्यू बढ़ती ही जाती है कभी खत्म नहीं होती, समर्पण और कड़ी मेहनत से हमारी क्षमताओं और बुद्धि का विकास हमेशा किया जा सकता है। जब हम इस माइंडसेट को अपनाते हैं, तो हम चुनौतियों को बाधाओं के बजाय विकास के अवसरों के रूप में देखने की अधिक संभावना रखते हैं।

3) मोटिवेशन

Pi डे जैसे दिन सेलिब्रेट करना हमें हमें अपने लक्ष्यों का पीछा करने और बाधाओं को दूर करने के लिए प्रेरित करता है। Pi डे मोटिवेशन और दृढ़ संकल्प की शक्ति की याद दिलाता है।

4) बड़े लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में तोड़ना

जिस प्रकार हम जरूरत के अनुसार Pi की वैल्यू को दो, तीन, पांच या सैकड़ों अंकों में उपयोग कर सकते हैं उसी प्रकार सफल होने का एक तरीका विशिष्ट और प्राप्त करने योग्य लक्ष्य निर्धारित करना है। बड़े लक्ष्यों को छोटे, अधिक प्रबंधनीय लक्ष्यों में तोड़कर, हम रास्ते में प्रगति और उपलब्धि की भावना महसूस कर सकते हैं।

अंत में पुनः Pi दिवस की शुभकामनाएं!

आज का करिअर फंडा यह है कि Pi दिवस गणित की सुंदरता और जटिलता का उत्सव है। चाहे हम गणित में करिअर बना रहे हों या किसी अन्य क्षेत्र में, सटीकता, तैयारी और प्रेरणा के सिद्धांत हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और दुनिया में सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद कर सकते हैं।

कर के दिखाएंगे!

इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।

करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...

1) कम पैसे में भी हो सकती है इम्प्रेसिव ड्रेसिंग:6 टिप्स जिनसे आप प्रोफेशनल लाइफ में कर सकते हैं पावर ड्रेसिंग

2) आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए 5 सक्सेस मंत्र:आइडिया का बेहतर एक्जीक्यूशन करें…बिजनेस से अलग खुद की पहचान बनाएं

3) अंग्रेजी में शामिल 5 भारतीय शब्दों की रोचक कहानी:भारत के जगन्नाथ बन गए अंग्रेजी के Juggernaut

4) भारत के वॉटरमैन की जिंदगी से 5 सबक:जिन 5 बातों से राजेंद्र सिंह ने दूर की पानी की किल्लत…उनसे आप जिंदगी बदलिए

5) रंगों से परे होली की दास्तान:प्रोफेशनल्स के लिए होली के त्योहार से करिअर में सफलता के 5 सबक

6) भारत की 6 असाधारण महिलाओं की कहानी:अंग्रेजों को धूल चटाने से सामाजिक रूढ़ियां तोड़ने तक वुमन पावर

7) कारगिल युद्ध पर बनी ‘लक्ष्य’ फिल्म से सबक:जिंदगी का मकसद तय करें और मुश्किलों से डरे बिना आगे बढ़ें