• Hindi News
  • Db original
  • Vladimir Putin Ukraine War Preparation; How Russia Planning Attack On Ukraine | Russia Ukraine Conflict

सुपर मंडे मेगा स्टोरी:हमले के पांचवे दिन यूक्रेन को बातचीत की टेबल पर ला पाया रूस, कैसे फेल हुई पुतिन के 4 महीने की तैयारी

एक वर्ष पहलेलेखक: आदित्य द्विवेदी/अनुराग आनंद
  • कॉपी लिंक

24 फरवरी की सुबह यूक्रेन के लोगों की नींद धमाकों से खुली। ये धमाके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के मिलिट्री ऑपरेशन के ऐलान के बाद हुए। पुतिन इसकी तैयारी चार महीने से कर रहे थे। प्लान था कि यूक्रेन पर तीन तरफ से हमला करें और महज 12 घंटे में उसे घुटने पर ला दें, लेकिन जंग का पांचवां दिन है और यूक्रेन अब भी खड़ा है।

इस जंग के तीन किरदार हैं…
पहला- रूस, जिसने हमला किया है
दूसरा- यूक्रेन, जिस पर ये हमला हुआ है
तीसरा- पुतिन, जिसने इस हमले की बुनियाद रखी है

तो आज सुपर मंडे मेगा स्टोरी इसी बात पर। इसमें तीन चैप्टर हैं और 15 ग्राफिक्स। तो चलिए सबसे पहले मौजूदा हालात से शुरू करते हैं...

मौजूदा जंग यूक्रेन की धरती पर लड़ी जा रही है। 1991 में सोवियत यूनियन के विघटन के बाद यूक्रेन भले एक एक आजाद मुल्क बन गया, लेकिन रूस के साए से कभी आजाद नहीं हो सका। यूक्रेन की राजनीति पर रूस हमेशा दखल देता रहा है। आगे की स्लाइड्स में आजाद यूक्रेन के 31 सालों की कहानी है...

यूक्रेन पर हमला रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आदेश पर हुआ है। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे व्लादिमिर पुतिन साल 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने। पिछले 22 सालों से वो सत्ता पर काबिज हैं और लगातार ताकतवर होते जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पुतिन के इन्हीं 22 सालों का सफर...

ग्राफिक्सः पुनीत श्रीवास्तव और हर्षराज साहनी