ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II नहीं रहीं। 96 साल की महारानी ने स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। आज हम उन यादों को फिर से फ्रेम कर रहे हैं। तो चलिए उन चुनिंदा 10 तस्वीरों से होकर गुजरते हैं..
जलियावालां में शहीदों को श्रद्धांजलि देने नंगे पैर गई थीं क्वीन, एयरपोर्ट से गोल्डन टैंपल जाना था, अचानक काफिले ने रास्ता बदला
14 अक्टूबर 1997 को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद क्वीन एलिजाबेथ के काफिले को एयरपोर्ट से सीधे गोल्डन टैंपल पहुंचना था, लेकिन वे सीधे जलियांवाला बाग पहुंच गईं। उनके कार्यक्रम में यह बदलाव आखिरी समय में हुआ था। क्वीन ने जलियांवाला बाग में उन भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें ब्रिटिश राज के दौरान जनरल डायर ने गोलियों से भून दिया था। क्वीन नंगे पैर जलियांवाला पहुंची थीं। पूरी खबर पढ़ें...
दिवंगत महारानी से जुड़ी ये खबरें भी जरूर पढ़ें...
25 की उम्र में संभाला था शासन, 17 PHOTOS में देखें प्रिंसेस से क्वीन तक का सफर
महारानी एलिजाबेथ II ने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन का शासन संभाला। तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। उन्होंने 2 दिन पहले ब्रिटेन की 15वीं PM लिज ट्रस को शपथ दिलाई थी। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला सम्राट हैं। पढ़ें पूरी खबर...
नोटों और सिक्कों से हटाई जा सकती है एलिजाबेथ की फोटो; राष्ट्रगान में भी बदलाव की संभावना
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब कई शाही प्रतीक बदले जा सकते हैं। फ्लैग, नोट, सिक्के में अभी तक महारानी की अलग-अलग तस्वीर होती थी। अब इसे हटाकर नए किंग बने प्रिंस चार्ल्स की फोटो लगाए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
15 देशों की सिंबॉलिक महारानी थीं एलिजाबेथ-II, रोज मिलता था सरकारी काम का ब्योरा
एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। 1961 में भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल हुई थीं। उनके साथ प्रिंस फिलिप भी थे। पढ़ें पूरी खबर...
प्रिंस चार्ल्स बने ब्रिटेन के नए किंग, 24 घंटे के भीतर सौंपा जाएगा ताज
एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में एक सेरेमोनियल बॉडी के बीच चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.