करिअर फंडाइंग्लिश के 7 वर्ड्स के पीछे की रोमांचक कहानी:'QUIZ' की उत्पत्ति एक थिएटर मालिक की अजीब शर्त से हुई

2 महीने पहले

करिअर फंडा में स्वागत!

इंग्लिश वर्ड्स सीखने में एक नया आयाम

‘7 अंग्रेजी शब्दों की रोमांचक कहानियों’ की सीरीज में आज यह हमारा 3 आर्टिकल है।

हम जो भी शब्द यूज करते हैं उनमें से प्रत्येक का लम्बा इतिहास रहता है, कई सालों का। इनमें से कुछ के साथ रोमांचक कहानियां जुडी हैं जो बहुत कुछ सिखाती हैं। आज हम चलेंगे ऐसी ही एक यात्रा पर जिसमें मैं आपको ऐसी ही रोमांचक कहानियां बताऊंगा, जो आपके इंग्लिश नॉलेज को ठोस बनाएंगी।

तो तैयार हैं, 'वोकैब्युलरी डेवलपमेंट' यात्रा के लिए?

7 इंग्लिश वर्ड्स और उनकी रोचक दास्तान

1) SPINSTER (स्पिंस्टर)

आज के समय में 'स्पिंस्टर' शब्द का अर्थ ऐसी महिला से है जो शादी योग्य है या कुँवारी है। लेकिन पुराने समय में इस शब्द का उपयोग ऐसे नहीं किया जाता था।

आप सभी को कपास या उन से कपड़ा बनने की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे कॉम्बिंग, कार्डिंग, स्पिनिंग (जैसा गांधीजी चरखे पर किया करते थे) आदि के बारे में थोड़ा बहुत पता होगा। तो दरअसल मध्ययुगीन (1000 ईस्वी से 1500 ईस्वी) ब्रिटेन में सूती या ऊनी कपडा बनाने के कार्य में परिवार के सभी सदस्यों के बीच कार्य विभाजित होते थे। विवाहित महिलाओं के हिस्से में अविवाहित महिलाओं की तुलना में अच्छे कार्य आते थे। प्रायः उन या कपास के धागे को 'स्पिन (कातने)' का परिवार की कुंवारी महिलाओं को दिया जाता था।

यहीं से 'कुवांरी महिला' के लिए 'स्पिंस्टर' अर्थात 'वह जो कातती है' का प्रयोग शुरू हो गया।

बढ़िया है ना! मजा आया?

2) QUIZ (क्विज)

‘क्विज’ शब्द की उत्पत्ति के पीछे एक किंवदंती है कि डबलिन (आयरलैंड की राजधानी) में रहने वाले एक थिएटर-मालिक ने एक शर्त लगाई कि वह एक या दो दिनों के भीतर (विभिन्न संस्करणों में समय अलग-अलग हो सकता है) अंग्रेजी भाषा में एक नया शब्द पेश कर सकता है और डबलिन के लोग स्वयं इस शब्द का अर्थ पता लेंगे।

इसलिए उसके कागज के कुछ टुकड़ों पर ऐसे ही ‘QUIZ’ लिखा और अपने लोगो को इसे डबलिन की दीवारों पर चिपकाने और लिखने के लिए कहा। अगले दिन हर कोई इसके बारे में बात कर रहा था, और यह रोजमर्रा की भाषा में ‘एक रहस्य्मयी टेस्ट’ की तरह शामिल हो गया।

कहानी से वर्ड का ओरिजिन सीखने से हमें परमानेंट लर्निंग होती है।

3) BERSERK (बसर्क)

'बसर्क' शब्द का अर्थ होता है 'आपा खो देना'।

ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचते वक्त उन प्राचीन नॉर्स (नॉर्वे देश के) योद्धाओं की कल्पना करना मुश्किल नहीं है जिनके लिए मूल रूप से ‘इस शब्द का उल्लेख किया जाता था। यह शब्द इन योद्धाओं के रोष और अदम्य क्रूरता जिसके साथ वे लड़े, को बताने के लिए किया जाता था। ऐसा माना जाता है कि यह शब्द दो अन्य पुराने नॉर्स शब्दों ‘ब्योर्न’ - अर्थात भालू और ‘सर्कर’ - अर्थात परत या आवरण, से आया।

तो अगली बार जब आप किसी के लिए 'गोइंग बरसर्क' शब्द का उपयोग करें तो उन युद्धप्रिय वाइकिंग्स (नॉर्स वारियर्स के लिए उपयोग किया जाने वाला एक और शब्द) के बारे में सोचे।

बढ़िया है ना! मजा आया?

4) TATTOO (टैटू)

‘टैटू’ का नाम पॉलिनेशियन शब्द ‘टाटाऊ’ से लिया गया है, जिसका सीधा सा अर्थ है ‘त्वचा पर बना निशान’।

अंग्रेजी में इसका पहला ज्ञात उपयोग 1786 में कैप्टन जेम्स कुक की पत्रिका एंडेवर में दिखाई दिया, जिसमें उन्होंने पोलिनेशिया में अपनी यात्रा के दौरान मिले लोगों के बीच टैटू बनवाने की परंपरा का वर्णन किया। इस समय से पहले टैटू गुदवाने की प्रथा इंग्लैंड में मौजूद थी, लेकिन इससे पहले कि वो लोग पोलिनेशिया से ‘लोन वर्ड’ हासिल करते, इसे 'पेंटिंग' के रूप में संदर्भित किया जाता था।

वास्तव में, जब न्यू गिनी के एक मूल निवासी व्यक्ति को 1691 में एक गुलाम के रूप में यू.के. लाया गया था, तो वह अपने शरीर पर निशान के कारण अंग्रेजी लोगों के बीच ‘पेंटेड प्रिंस’ के रूप में जाना जाता था।

बढ़िया है ना? सीख रहे हैं इंटरेस्टिंग तरीके से?

5) HAZARD (हजार्ड)

'खतरे' या 'जोखिम' के लिए उपयोग किये जाने वाले इस शब्द की उत्पत्ति 13वीं शताब्दी में 'अरबी भाषा' से मानी जाती है। तब ‘अल-जहर’ शब्द विभिन्न जुए के खेल में इस्तेमाल होने वाले पासे के लिए उपयोग किया जाता था। इन खेलों में जोखिम का एक बड़ा तत्व निहित होता था, न केवल जुए से बल्कि गलत पासों का उपयोग करने वाले बेईमान से भी। इस प्रकार शब्द के साथ जुड़े 'संकट' के साथ यह शब्द 'पवित्र भूमि' पर धर्म फैलाने आए क्रूसेडर्स (धर्मयोद्धाओं) द्वारा इंग्लिश में शामिल हो गया।

6) GROGGY (ग्रौगी)

'ग्रौगी' शब्द का अर्थ है: सुस्ती, शायद नींद की कमी के कारण। इसकी उत्पत्ति 18 वीं शताब्दी में एडमिरल वर्नोन नाम के एक ब्रिटिश व्यक्ति के साथ हुई थी, जिसके नाविकों ने उसे अपने लबादे के कारण ‘ओल्ड ग्रोग’ उपनाम दिया था, जिसे रेशम और ऊन के मौसमरोधी मिश्रण ‘ग्रोग्राम’ नामक सामग्री से बनाया गया था। 1740 में, उन्होंने फैसला किया कि उनके नाविकों को शुद्ध (नीट) रम के बजाय उसे पानी मिला कर (पतला कर के) परोसा जाना चाहिए। इसे ‘ग्रोग’ कहा जाता था, और नाविकों द्वारा अनुभव की जाने वाली भावना (सुस्ती) जब वे इसे बहुत अधिक पीते थे, ‘ग्रोगी’ कहलाई।

बढ़िया है ना! मजा आया?

7) OSTRACISE (ऑस्ट्रेसाइज)

इस शब्द का अर्थ है 'बहिष्कार’। यह शब्द 'प्राचीन ग्रीस' से आता है।

एक लोकतांत्रिक वोट का उपयोग नागरिक यह तय करने के लिए करते थे की कौन खतरनाक व्यक्ति हैं जिन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए (क्योंकि वह बहुत शक्तिशाली है और इसलिए लोकतंत्र के लिए खतरा है)। जो लोग वोट देने के योग्य थे, वे अपने इस विशेषाधिकार का इस्तेमाल टूटे हुए मिट्टी के बर्तनों के एक टुकड़े जिसे ‘ओस्ट्राकॉन’ कहा जाता था पर लिखकर करते थे। प्राचीन ग्रीक में इसी से मिलते-जुलते शब्द ‘ओस्ट्राकिजिन’ का अर्थ ‘अपशगुन’ हैं!

आज का 'करिअर फंडा' है कि इंग्लिश इम्प्रूव करने के अनेक तरीकों में एक है वर्ड्स के ओरिजिन की स्टोरीज को समझना।

कर के दिखाएंगे!

इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।

करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...

1) क्रिकेट से सीखिए कॉम्पिटिशन की तैयारी:सही स्ट्रैटेजी बनाइए, हर सवाल से एक बॉल की तरह डील कीजिए

2) समझिए, 26 जनवरी के असली मायने:गणतंत्र का मतलब समझेंगे तो बनेंगे बेहतर नागरिक

3) बैंकिंग में है बढ़िया करिअर:दुनिया के सबसे पुराने पेशों में से एक बैंकिंग…मगर अब पहले जैसी सिक्योरिटी नहीं

4) 2 से 5 लाख रुपए में शुरू कीजिए बिजनेस:बने आंत्रप्रेन्योर…फिटनेस सेंटर से डिस्पोजेबल कप्स तक के बिजनेस करें आसानी से

5) स्मार्ट कैसे बनें...5 आसान टिप्स:कम मेहनत में ज्यादा सफलता ही है स्मार्टनेस, सिर्फ कुछ बदलावों से बनिए स्मार्ट

6) इंदिरा गांधी के जीवन से 5 सबक:विरोधियों ने ‘गूंगी गुड़िया’ तक कहा…शब्दों में नहीं, काम से दिया जवाब

7) परसेंटेज निकालने के दो आसान तरीके:स्टैण्डर्ड वैल्यू के प्रतिशत याद करें, 1%, 5%, 10% और 50% की ट्रिक अपनाएं