शब्द महत्वपूर्ण होते हैं। यदि आप जो कहना चाहते वह नहीं कह सकते, तो आप जो कहते हैं उसका कोई अर्थ नहीं होगा।
- मार्क पेप्लो और बर्नार्डो बर्टोलुची द्वारा लिखित 'फिल्म द लास्ट एम्परर' से
करिअर फंडा में स्वागत!
यह 10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड सीखने की सीरीज में मेरा पांचवा आर्टिकल है।
अब आप जानते ही हैं अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैब्युलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।
शुरू करते हैं ‘40 वर्ड्स 10 मिनट में’ की एक और यात्रा
मैं आपको रूट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और उनका मतलब।
1) Pyro: यह ग्रीक से आया है, इसका अर्थ "आग, गर्मी या उच्च तापमान" है।
इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:
PYRE (पायर): अंतिम संस्कार में शव को जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर, चिता
PYROGEN (पाइरोजेन): किसी जीवाणु द्वारा निर्मित पदार्थ, जो रक्त में मिलने पर बुखार पैदा करता है
PYROMETER (पाइरोमीटर): रिमोट-सेंसिंग थर्मामीटर दूर की वस्तुओं के तापमान को मापने के लिए
PYROMANIA (पैरोमेनिया): एक प्रकार का विकार है, चीजों में आग लगाने की जुनूनी इच्छा
PYROMANCY (पायरोमेंसी): अलौकिक रूप से जानकारी हासिल करने के लिए आग का उपयोग
PYRHELIOMETER (पाइरेहेलियोमीटर): पृथ्वी पर प्राप्त सूर्य की विकिरण ऊर्जा को मापने के लिए एक उपकरण
कुल हुए 6 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?
2) Doloro, Dolor, Dolori, Dol: यह लैटिन भाषा से आया है जिसका अर्थ है दर्द महसूस करना, दुख या शोक
इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:
DOLOR (डोलोर): मानसिक पीड़ा।
DOLEFUL (डोलफ़ुल): दुख या उदासी से भरा होना।
CONDOLE (कन्डोल): सहानुभूति या दुख व्यक्त करना।
DOLESOME (डोलसम): बहुत उदास।
CONDOLENCE (कंडोलेंस): दर्द, शोक या दुर्भाग्य का अनुभव करने वाले के साथ सहानुभूति।
CONDOLATORY (कोंडोलटोरि): दुख, हानि या दर्द का अनुभव करने वाले के प्रति सहानुभूति दिखाना।
कुल हुए 12 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?
3) Mania: यह शब्द 'ग्रीक' से आता है जिसका अर्थ है व्यसन और अत्यधिक जुनून
इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:
MANIACAL (मेनिआकल): अत्यंत जंगली या हिंसक व्यवहार प्रदर्शित करना।
EGOMANIA (ईगोमेनिया): एक मानसिक स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति केवल अपने आप में रुचि रखता है।
DIPSOMANIA (डिप्सोमेनिया): शराब पीने की लालसा।
BIBLIOMANIA (बिब्लिओमेनिया): किताबें जमा करने और रखने का जूनून।
HYPERMANIA (हायपेरमनिया): असामान्य रूप से ऊंचे ऊर्जा स्तर या भावनाओं में अत्यधिक परिवर्तन।
MONOMANIA (मोनोमेनिया): किसी एक बात के लिए अतिशयोक्तिपूर्ण या जुनूनी उत्साह।
MYTHOMANIA (मीथोमनिया): झूठ या अतिशयोक्ति पूर्ण बोलने की असामान्य या प्रवृत्ति।
KLEPTOMANIA (क्लेपटोमेनिया): विशेष रूप से आर्थिक उद्देश्य के बिना चोरी करने की बीमारी।
MEGALOMANIA (मेगालोमनिया): मानसिक विकार जिसमें अपनी शक्ति में अतिशयोक्तिपूर्ण विश्वास होता है।
ERGASIOMANIA (अर्गसोमेनिया): लगातार काम करते रहने की इच्छा, जो पागलपन की हद तक हो।
कुल हुए 22 वर्ड्स। कितनी सरलता से बंचिंग हो पा रही है, है न?
4) viva, vivi, vivo, viv: यह शब्द लैटिन भाषा से आता है, इसका अर्थ है "जीवन; जीवित; जीवंत।
इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:
VIVID (विविड): दिमाग में एक स्पष्ट तस्वीर होना या बनाना।
REVIVE (रिवाइव): चेतना या जीवन में लौटना।
SURVIVE (सर्वाइव): कठिन या खतरनाक स्थिति में या उसके बाद भी बने रहना।
CONVIVIAL (कनवीवीएल): वातावरण या चरित्र में खुश और मैत्रीपूर्ण।
VIVACIOUS (विवेशियस): ऊर्जा से भरा हुआ; जीवंत और खुश।
BON VIVANT (बोन विवॉन): एक व्यक्ति जो खुद के लिए शानदार जीवन शैली चाहता है, एन्जॉय करता है।
ANTI VIVISECTION (एंटीवीविसेक्शन): वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीवित पशुओं के उपयोग का विरोध।
कुल हुए 29 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?
5) Dono: यह शब्द लैटिन भाषा से आता है जिसका अर्थ है ‘उपहार’
इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं :
DONOR (डोनर): वह जो कुछ देता, दान या भेंट करता हो।
DONATE (डोनेट): दान देना।
PARDON (पार्डन): बिना दंड के अपराध क्षमा करना।
CONDONE (कंडोंन): उस व्यवहार को अनदेखा करना या स्वीकार करना जिसे कुछ लोग गलत मानते हैं।
DONATION (डोनेशन): धन, आदि जो किसी व्यक्ति या संस्था को दान के रूप में दिया जाता है।
कुल हुए 34 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?
6) Fin: यह शब्द लैटिन भाषा से आता है जिसका अर्थ है ‘किसी चीज को समाप्त करना, सीमित’
इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं:
FINAL (फाइनल): अंतिम।
FINISH (फिनिश): समाप्त।
INFINITY (इंफिनिटी): अनंत जिसकी कोई कोई सीमा न हो।
DEFINITE (डेफिनेट): निश्चित।
INFINITESIMAL (इनफिनिटिसिमल): बहुत छोटा।
CONFINEMENT (कन्फ़ाइनमेंट): एकांतवास।
और हो गए पूरे 40!
तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड की स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।
कर के दिखाएंगे!
इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।
करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...
1) एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बाद 8 करिअर ऑप्शन्स:SSC से लेकर UPSC तक का विकल्प खुला
2) बच्चों की पढ़ाई के लिए पेरेंट्स SVSTRA स्ट्रेटजी अपनाएं:बचत करें, विजन साफ हो
3) 7 बिजनेस जो 1 लाख में शुरू हो सकते हैं:फूड सप्लाई, गारमेंट्स बिजनेस, इंटीरियर डेकोरेशन
4) बायो स्टूडेंट्स के लिए 5 करिअर ऑप्शन:एग्रीकल्चर से लेकर फिजियोथेरेपी में भविष्य बना सकते हैं
5) मिल्खा सिंह के जीवन से 5 सबक:हार मत मानो, साहस ही सब कुछ है
6) एग्जाम क्रैक न कर पाने के 4 कारण और सॉल्यूशन:बेसिक्स कमजोर, डेली कोचिंग नहीं करना
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.