1993 में पौड़ी गढ़वाल से 21 साल का एक लड़का घर से नौकरी करने की बात कहकर निकलता है। इसके बाद वह सीधा UP के गोरखपुर धाम पहुंच जाता है। इस लड़के की प्रतिभा को देख गोरखपुर धाम के महंत अवैद्यनाथ उससे काफी प्रभावित हो जाते हैं। फिर 1 साल बाद 1994 में यह लड़का महंत अवैद्यनाथ से गुरु दीक्षा प्राप्त करता है। इसी वक्त इस लड़के का नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ रख दिया जाता है।
1998 में एक रोज महंत अवैद्यनाथ उन्हें मठ और राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित कर देते हैं। योगी आदित्यनाथ 1998 में ही गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ते और जीतते हैं। इस चुनाव को जीतकर महज 26 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ सबसे युवा सांसद बनकर दिल्ली आते हैं। तब से 2014 तक पांच बार सांसद बने। फिर 2017 में BJP ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया और अब लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ UP से CM बनने वाले हैं। ऐसे में आज की मंडे मेगा स्टोरी में योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर अब तक के दिलचस्प किस्से को पढ़ते हैं।
इलस्ट्रेशन: गौतम चक्रवर्ती, ग्राफिक्स: हर्ष साहनी, (सहयोग: अनुराग गुप्ता, हिना सेन)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.