पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली . दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पांचवें मरीज की भी पुष्टि हो गई है। इसकी पुष्टि भी पुणे से आई रिपोर्ट के बाद हुई है। जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय पुरुष मरीज के बारे में बताया जा रहा है कि वह हाल ही में जापान, जिनेवा और इटली की यात्रा से वापस लौटा है। वहीं दिल्ली के सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों की तादाद 29 हो गई है। इसके साथ ही सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने सभी सेमिनार रद्द करने का आदेश दिया है।
जनकपुरी इलाके का तीसरा निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया है। जनकपुरी इलाके में ही पेटीएम कर्मचारी रहता है जिसकी पत्नी और उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीज के घर और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है। एक निवासी मयूर विहार और उत्तम नगर इलाके का भी है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती होने के साथ ही संदिग्ध भी भर्ती हैं। सफदरजंग और आरएमएल दोनों अस्तपालों में 29 मरीज भर्ती हैं।
कम्युनिटी सेंटर में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी
अस्पताल के बाद कम्युनिटी सेंटरों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी हो रही है। इस संबंध में साउथ एमसीडी ने समुदाय सेवा विभाग को आदेश दिया है। शुरुआत में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास से होगी। वहीं पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 131 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया है। इनकी भी कोरोना जांच होगी। पहले मरीज के 19, दूसरे के 10, तीसरे के 8, चौथे के 35 और पांचवें के संपर्क में आए 59 का सैंपल लिया गया है।
पहले मरीज के संपर्क में 105 लोग आए थे। दूसरे के 171, तीसरे के 356, चौथे के 76 और पांचवें के अब तक 59 लोग संपर्क में आए। कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले 1,58,883 यात्रियों की दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रिनिंग हो चुकी है। बुधवार को 3534 यात्रियों की स्क्रिनिंग हुई। सफदरजंग अस्पताल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 10 संदिग्ध हैं। संदिग्धों की रिपोर्ट आने का इंतजार प्रशासन कर रहा है। दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.