पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Maximum Temperature Recorded 27.4 Degrees, Rain Is Expected Today And Tomorrow, Mercury Will Be Below Normal 2 3 Degrees Till March 17

अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज, आज और कल बारिश के आसार, 17 मार्च तक पारा सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को मौसम खुशगवार रहा। सिग्नेचर ब्रिज सहित शहर में बादल छाए रहे। - Dainik Bhaskar
बुधवार को मौसम खुशगवार रहा। सिग्नेचर ब्रिज सहित शहर में बादल छाए रहे।
  • बुधवार को दिन में तेज हवा चली और देर रात बारिश हुई, हवा में नमी की मात्रा 58-98 फीसदी के बीच रही
  • 14 मार्च को सुबह हल्की धुंध या कोहरा भी रहा सकता है, इसके बाद दिन का मौसम साफ होगा

नई दिल्ली . दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बुधवार को देर रात बारिश हुई। दिन में तेज हवा के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।  न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 58-98 फीसदी के बीच रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच सभी केंद्रों पर दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ना सिर्फ हल्की बारिश होगी बल्कि तेज हवा भी चलेगी। 14 मार्च को सुबह हल्की धुंध या कोहरा भी रहा सकता है। इसके बाद दिन का मौसम साफ होगा। न्यूनतम सामान्य से 2-4 डिग्री तक नीचे रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान भी 2-3 डिग्री नीचे रहेगा। हालांकि दिन का पारा 16-17 मार्च को 27-28 डिग्री दर्ज होगा।

इधर, तेज हवा से उड़ा प्रदूषण, शादीपुर, पूसा, गुड़गांव समेत 10 जगह एक्यूआई 100 के नीचे
दिल्ली में पूर्वी दिशा से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण को उड़ा दिया। इसके कारण औसत एयर क्वालिटी मॉडरेट की श्रेणी में आ गई। इतना ही नहीं दिल्ली के शादीपुर, पूसा समेत 9 सेंटर और गुड़गांव में यह संतोषजनक की श्रेणी में आ गई। इन इलाकों में एक्यूआई 100 के नीचे रहा।


गुरुवार और शुक्रवार को भी एयर क्वालिटी में सुधार की संभावना जताई गई है।  सीपीसीबी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 116 दर्ज किया। दिल्ली में सबसे साफ एयर क्वालिटी शादीपुर इलाके में रही। यहां एक्यूआई 85 दर्ज किया गया। इसके अलावा अरबिंदो मार्ग पर 86, पूसा में 92, अलीपुर में 99 रहा। 

खबरें और भी हैं...