पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Mobile Phones More Than Adult Population In India; Consumers Increase Due To Internet Access And Cheap Data: TRAI

भारत में वयस्क आबादी से ज्यादा मोबाइल फोन; इंटरनेट की पहुंच और सस्ते डेटा की वजह से उपभोक्ता बढ़े : ट्राई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो।
  • देश में 115 करोड़ मोबाइल यूजर्स; जनगणना-2011 के मुताबिक वयस्कों की संख्या 108 करोड़
  • मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के मामले में यूपी टॉप पर, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

नई दिल्ली. भारत में मोबाइल फोन की संख्या देश की वयस्क आबादी से ज्यादा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 115.14 करोड़ से ज्यादा है। जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की वयस्क आबादी करीब 108.85 करोड़ है। ट्राई के मुताबिक, मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के मामले में यूपी टॉप पर है। यहां 16.85 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 9.26 करोड़ उपभोक्ता हैं। 8.70 करोड़ की संख्या के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे और 8.43 करोड़ की संख्या के साथ बिहार चौथे स्थान पर है। तमिलनाडु 5वें स्थान पर है। यहां 8.18 करोड़ यूजर्स हैं। 

दिल्ली में 5.29 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स
बड़े शहरों में मोबाइल यूजर्स के मामले में दिल्ली टॉप पर है। यहां 5.29 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं। यह संख्या मुंबई में 3.80 करोड़ और कोलकाता में 2.56 करोड़ है। ट्राई ने कहा कि इंटरनेट की पहुंच और सस्ते डेटा की वजह से मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। कई लोगों के पास दो-दो फोन हैं।

जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 1.03 करोड़ मोबाइल यूजर्स 
मप्र में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 7.48 करोड़, गुजरात में 6.74 करोड़, कर्नाटक में 6.73 करोड़, राजस्थान में 6.53 करोड़, पश्चिम बंगाल में 5.52 करोड़, पंजाब में 3.91 करोड़, ओडिशा में 3.30 करोड़, हरियाणा में 2.77 करोड़, हिमाचल प्रदेश में 1.05 करोड़ और जम्मू-कश्मीर में 1.03 करोड़ से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...