पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Railways Is Now Using Disposable Straws For The Breath Analyzer Test To Protect Loco Pilots From Corona

लोको पायलटों को कोरोना से बचाने के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए अब डिस्पोजेबल स्ट्रॉ का उपयोग कर रहा है रेलवे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरोना के चलते ट्रेन को सेनेटाइज करते हुए कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
कोरोना के चलते ट्रेन को सेनेटाइज करते हुए कर्मचारी।
  • रेलवे कर्मचारियों को कॉमन पेन इस्तेमाल करने पर रेलवे ने लगाई रोक, गार्ड कैबिनों में सेनिटाइजर का प्रावधान
  • इसके अलवा सभी लोको पायलटों, गार्डों, सभी केविन क्रू को लॉबी में प्रवेश करने से पहले साबुन से हाथ धोना अनिवार्य किया

नई दिल्ली (शेखर घोष) . रेलवे ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी जोनों के लोको पायलटों और गार्डों को ट्रेन के इंजन केबिन में दाखिल होने के पहले अनिवार्य रूप से ली जाने वाली ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में डिस्पोजेबल स्ट्रा का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। साथ ही रेलवे ने कॉमन पेन प्रयोग करने में रोक लगा दी है। ट्रेनों के लोको पायलटों और गार्डों के साथ विभिन्न क्रू लॉबी में तैनात कर्मचारियों का अगले आदेश तक बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति देने को मना कर दिया है। इसके अलवा सभी लोको पायलटों, गार्डों, सभी केविन क्रू को लॉबी में प्रवेश करने से पहले साबुन से हाथ धोना अनिवार्य है। इसके साथ लॉबी, इंजन केबिन, गार्ड कैबिनों में सैनिटाइजर का प्रावधान किया है। 

जीएम व डीआरएम को सावधानी बरतने के आदेश
इस बारे में आरडी बाजपेयी, कार्यकारी निदेशक सूचना प्रसार, रेलवे बोर्ड बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी जोनों के लोको पायलटों को ट्रेन के इंजन केबिन में दाखिल होने के पहले अनिवार्य रूप से ली जाने वाली ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में डिस्पोजेबल स्ट्रा का उपयोग किया जा है। इसके साथ ही  रेलवे के सभी कर्मचारी को लिखने के लिए सेपरेट पेन प्रयोग करने का आदेश दिया गया है। कार्य के दौरान कॉमन पेन का प्रयोग नहीं करेंगे क्योंकि इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। हम कोरोना वायरस के बचाव के लिए ट्रेन ऑपरेशन, स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों से लेकर पैसेंजरों के सुरक्षा को लेकर सतर्क है और हर जोन के जीएम और डीआरएम को हर संभव सावधानी बरतने के आदेश दिए गए है।

सुरक्षा: केविन के कोनों में भी किया जा रहा सेनिटाइजेशन
दिल्ली मंंडल के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने के बाद रेलवे बोर्ड ने एहतियात बरतते हुए ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट मीटर में डिस्पोजेबल स्ट्रा का इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है। यह सिस्टम अब जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त लोकोमोटिव शेड, वाशिंग गार्डों में ड्राइवर इंटरफेस कंट्रोल डेस्क, सभी स्विच और सर्किट ब्रेकर, सीट, हॉर्न,  हैंड रेल के अलावा इंजन व गार्डों के कैविन के कोनों में भी स्प्रे मशीनों से सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। 

क्वारंटाइन केंद्र दिल्ली पुलिस के 2 प्रशिक्षण स्कूलों में बनेंगे
दिल्ली में कोविड-19 से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पहले चरण में झाड़ौदा कला एवं वजीराबाद में स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में 1400 लोगों के लिए क्वारंटाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में एसओपी तय की। बैजल ने कहा है कि हमारी रणनीति बीमारी की रोकथाम पर केन्द्रित होने के साथ इसे फैलने से रोकना पर भी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...