- 2018 के लिए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्काराें की घाेषणा, फीचर फिल्म श्रेणी में 45 अवाॅर्ड
- कीर्ति सुरेश तेलुगु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं
Dainik Bhaskar
Aug 10, 2019, 04:53 AM ISTनई दिल्ली . 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्काराें की शुक्रवार काे घाेषणा कर दी गई। 2018 के लिए घाेषित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्काराें में हिंदी फिल्माें- उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक और अंधाधुन का जलवा रहा। उड़ी में विक्की काैशल अाैर अंधाधुन में अायुष्मान खुराना काे बेहतरीन अभिनय के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। गुजराती फिल्म हेल्लाराे काे सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। उड़ी के लिए ही आदित्य धर काे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार िमला है। 50 कराेड़ रुपए में बनी उड़ी ने बाॅक्स अाॅफिस पर करीब 345 कराेड़ रुपए की कमाई की है। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पैडमैन सामाजिक मुद्दाें पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घाेषित की गई।
कुल 61 पुरस्काराें की घाेषणा : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी के केंद्रीय पैनल के अध्यक्ष राहुल रवैल ने 2018 के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की। फीचर फिल्म श्रेणी में 45 अाैर गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में 21 पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार कब िदए जाएंगे, इसकी घाेषणा अभी नहीं की गई है।
चुनाव के चलते टली थी तारीख : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्काराें की घाेषणा हर साल अप्रैल-मई में की जाती है, लेकिन इस साल लाेकसभा चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था।
जिन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रमुख पुरस्कार मिला
- अभिनेत्री : कीर्ति (तेलुगु फिल्म महानती)
- ध्वनि: बिश्वदीप दीपक (उड़ी)
- निर्देशक: अादित्य धर (उड़ी)
- पार्श्वगायक: अरिजीत सिंह (पद्मावत)
- संगीत निर्देशक: संजय लीला (पद्मावत)
- काेरियाेग्राफर: क्रुति महेश (पद्मावत- घूमर)
- पार्श्वगायिका: बिंदु मालिनी (िनतिचारमी)
- सहायक अभिनेत्री: सुरेखा सीकरी(बधाई हाे)
- सबसे लाेकप्रिय फिल्म: बधाई हो
- सहायक अभिनेता: शिवानंद किरकिरे (चुंबक)
- सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वेश्रेष्ठ फिल्म: पैडमैन (अक्षय कुमार)