पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Career
  • Classes Postponed In MNIT, More Than 6 Crore Students In 8 States Imprisoned, 91 Cases In The Country Now

एमएनआईटी में कक्षाएं स्थगित, 8 राज्यों के 6 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स घरों में कैद, देश में अब 91 मामले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन डेस्क. अर्थव्यवस्था, पर्यटन, खेलों और फिल्मों के साथ ही कोरोना वायरस ने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों की पढ़ाई और कार्यक्रमों पर भी बड़ा असर डाला है। करोड़ों की संख्या में छात्र प्रभावित हो रहे हैं। हाल यह है कि आईआईटी-आईआईएम सहित राजस्थान के इंस्टीट्यूट्स भी सावधानी के लिए अपने कार्यक्रम और पढ़ाई का शेड्यूल बदल रहे हैं। जयपुर में एमएनआईटी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी क्लासेज स्थगित कर दी हैं। वहीं वर्कशॉप, शॉर्ट टर्म कोर्स, कांफ्रेंस से लेकर भीड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। रजिस्ट्रार और डीन प्रो. के. आर. नियाजी ने बताया कि 23 मार्च तक सभी कक्षाएं स्थगित की गई हैं। इस बीच, दिल्ली के साथ उत्तराखंड, मणिपुर, जम्मू एंड कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, ओडिशा समेत 12 राज्यों में स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। संसद में दिए गए एक जवाब के अनुसार, इन राज्यों में स्कूली छात्रों की संख्या 6.2 करोड़ है। देश भर में तो यह आंकड़ा कई गुना ज्यादा है।

यूनिवर्सिटीज ने की छात्रों से भीड़ में न जाने की अपील
आईआईटी कानपुर ने मिड सेमेस्टर अवकाश को 29 मार्च तक बढ़ा दिया है। आईआईटी दिल्ली ने भी 31 मार्च तक सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए छात्रों को भीड़ में न जाने की सलाह दी है। जेएनयू, डीयू जामिया भी क्लासेज स्थगित कर चुके हैं। आईआईएम अहमदाबाद और इंदौर ने कॉन्वोकेशन प्रोग्राम आगे बढ़ा दिया गया है। यहां तक कि दिल्ली हायर ज्यूडिशियल मेन एग्जाम तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रदेश में आगे बढ़े ये कार्यक्रम

  • वायरस से बचने के लिए अप्रैल के पहले हफ्ते में होने वाला स्मार्ट इंडिया हैकाथन का सॉफ्टवेयर एडिशन स्थगित किया गया है।
  • आरयू के संस्कृत विभाग में पं. बद्री प्रसाद महर्षि की स्मृति में व्याख्यानमाला के तहत 11 मार्च को होने वाली व्याख्यान माला आगे बढ़ाई गई है।
  • आरयू के इंदिरा गांधी सेंटर फॉर ह्यूमन इकोलॉजी, एनवायरनमेंट एंड पॉपुलेशन स्टडीज की ओर से 21 मार्च को होने वाला नेशनल सेमिनार। इसके अलावा डॉ. अम्बेडकर स्टडीज सेंटर की ओर से 14 मार्च को होने वाला नेशनल सेमिनार स्थगित।