पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
एजुकेशन डेस्क. कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए संक्रमण से बचाव के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मेन 2019 परीक्षा टाल दी है। कोरोना वायरस को दिल्ली में पहले से ही महामारी घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही राजधानी के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद कर दिया है।
14 -15 मार्च को होनी थी परीक्षा
उच्च न्यायिक सेवा मेन परीक्षा पहले 14 मार्च और 15 मार्च को होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया है। इसके लिए 6 मार्च को एडमिट कार्ड जारी हो गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट हायर जुडिशल सर्विस मेन की लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुका है। हालांकि, परीक्षा की अगली तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बारे में कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में सूचना दी जाएगी। हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
31 मार्च तक बंद राज्य के स्कूल-कॉलेज
वहीं राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए है। एहतियात के तौर पर दिल्ली सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी दिया है। इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों समेत यूनिवर्सिटी, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर शामिल हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.