पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Career
  • GATE 2020: IIT Delhi Declared GATE Exam 2020 Results, Hitesh Popli Tops In Computer Science

आईआईटी दिल्ली ने जारी किए गेट 2020 के नतीजे, कंप्यूटर साइंस में हितेश पोपली ने किया टॉप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन डेस्क. आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को गेट परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल परीक्षा में कंप्यूटर साइंस में  हितेश पोपली ने टॉप किया है। वहीं सचिन सिंह नरुका ने 86.67 प्रतिशत के साथ रसायन विज्ञान में टॉप किया है। गेट की परीक्षा 2020 में शामिल हुए कैंडिडेट्स गेट की ऑफिशियल वेबसाइट appsgate.iitd.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

18.8% लोग हुए पास 
गेट 2020 की परीक्षा इस बार 1,2,8 और 9 फरवरी को हुई थी, जिसमें 1.3 लाख यानी 18.8% लोग पास हुए हैं। आईआईटी दिल्ली में आयोजित इस परीक्षा के 25 पेपर में 8,58,890 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 6,85,088 कैंडिडेट्स यानी कि 79.76% परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का रिजल्ट समय से 3 दिन पहले ही जारी कर दिया गया। इससे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में 16 मार्च 2020 के लिए गेट 2020 के रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया गया था। 

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले गेट की ऑफिशियल वेबसाइट appsgate.iitd.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के लिए अपना लॉइगन डिटेल्स डालें।
  • जरूरी जानकारी डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर गेट 2020 का रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें