पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Career
  • IIT Delhi Directs All Students To Vacate Hostels By March 15, Decision Taken Due To Coronavirus

आईआईटी दिल्ली ने 15 मार्च तक सभी स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का दिया निर्देश, संक्रमण के चलते लिया फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन डेस्क. देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली ने सभी स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि 15 मार्च की रात तक अगले आदेश तक सभी स्टूडेंट्स हॉस्टल खाली कर घर चले जाएं। इसके पहले आईआईटी दिल्ली ने कोरोना वायरस के चलते ने 31 मार्च तक क्लासेस, परीक्षाएं और सार्वजनिक समारोहों को भी रद्द करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम जारी नए आदेश के मुताबिक स्टूडेंट्स को 15 मार्च रविवार तक हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

31 मार्च तक क्लास और परीक्षाएं रद्द
इसके अलावा आईआईटी दिल्ली के डायेरेक्टर वी रामगोपाल राव ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को एक ईमेल के जरिए जानकारी देते हुए लिखा कि कोविड-19 की वजह से क्लास, परीक्षाएं 31 मार्च 2020 तक रद्द कर दी गई है। दरअसल, पहले अफवाह फैली थी कि आईआईटी दिल्ली के किसी छात्र को कोरोना मामले के संदिग्ध साथ पाया गया था, जिससे संस्थान ने साफ इनकार कर दिया। संस्थान के डीन ने कहा कि "आईआईटी दिल्ली में, कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले किसी भी स्टूडेंट की कोई पुष्टि या संदिग्ध मामला नहीं है। 



दिल्ली के सभी स्कूल,कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद
जारी नोटिस में छात्रों को यह भी बताया गया कि शैक्षणिक गतिविधि की शुरुआत से जुड़े अन्य निर्देश और परिसर में कब वापस रिपोर्ट करने आदि की जानकारी के लिए ईमेल और संस्थान के वेबपेज के जरिए सूचना दी जाएगी। मामले से जुड़ी किसी अन्य अपडेट के लिए इंस्टीट्यूट की वेबसाइट देखते रहें। इससे पहले आईआईटी अहमदाबाद, आईआईएम लखनऊ और एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने भी कोरोना वायरस के कारण अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी को स्थगित कर दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने शहर में स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी भी 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं।