पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Career
  • Investment Of 1.8 Billion Dollor N 194 Education Startups In 5 Years, Scope Of Online Education Has Increased

5 साल में 194 एजुकेशन स्टार्टअप्स में 1.8 बिलियन डॉलर का निवेश, ऑनलाइन एजुकेशन का बढ़ा दायरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन डेस्क. इंक42 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 से 2019 के बीच ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़े 194 स्टार्टअप्स में कुल 1.8 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। बायजूस, अड्‌डा247, नो पेपर फॉर्म्स और मैरिट नेशन जैसे ई-लर्निंग स्टार्टअप्स की कम अवधि में सफलता यह बताती है कि भारतीय स्टूडेंट्स भी अब शिक्षा के नए तरीकों को अपना रहे हैं। ऑनलाइन लर्निंग के कई तरीके इस समय उपलब्ध हैं, जिनमें गवर्नमेंट, नॉन-गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन्स द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन एजुकेशन के साथ ही बड़ी संख्या में ऐप भी डेवलप किए जा रहे हैं। यही नहीं, भारत सरकार ने भी अब इस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

मुफ्त में ई-लर्निंग का पाएं लाभ 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2020-21 का बजट पेश करते हुए बताया कि देश के टॉप 100 इंस्टीट्यूट्स उन छात्रों के लिए डिग्री स्तर का एक ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू करेंगे जो समाज के वंचित तबके से संबंध रखते हैं। और जिनकी उच्च शिक्षा तक पहुंच नहीं है। इसके पहले मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एमएचआरडी) ने स्वयं पोर्टल की शुरुआत भी है, जिसके जरिए स्टूडेंट्स विभिन्न विषयों के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। हालांकि लगातार बढ़ती ऑनलाइन एजुकेशन ने इसे बाजार के रूप में भी डेवलप किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ई-लर्निंग का फायदा सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो इसके लिए मोटी फीस भर सकते हैं? जवाब है नहीं। ऐसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं, जो मुफ्त में बेहतरीन ऑनलाइन एजुकेशन उपलब्ध करा रहे हैं। आज यहां उन मोबाइल एप्स के बारे में बता रही हैं एजुकेशन एक्सपर्ट निशा वाधवानी, जिनके जरिए स्टूडेंट्स मुफ्त में ई-लर्निंग का लाभ ले सकते हैं।

कोर्सेरा ऐप : इमर्जिंग फील्ड्स से जुड़े कोर्स करने का अवसर
कोर्सेरा ऐप के जरिए दुनिया के टॉप इंस्टीट्यूट्स के ऑनलाइन कोर्स मुफ्त में किए जा सकते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन दो तरह से लिया जा सकता है। पहला फ्री और दूसरा पेड। कोर्सेरा ऐप मुख्य रूप से उन फील्ड्स के कोर्सेस पर फोकस करता है, जिनमें कॅरिअर की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान में इस ऐप पर सबसे ज्यादा आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और क्लाउड इंजीनियरिंग के कोर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा बिजनेस एनालिटिक्स, ग्राफिक डिजाइन और कम्प्यूटर साइंस जैसे कोर्स भी कोर्सेरा से किए जा सकते हैं।

कोर्सेरा ऐप
कोर्सेरा ऐप

गूगल क्लासरूम : स्टूडेंट - टीचर के बीच बढ़ाता है इंटरेक्शन
गूगल का यह ऐप स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स के लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। गूगल क्लासरूम के जरिए टीचर्स एक ऑनलाइन क्लासरूम क्रिएट कर सकते हैं। इस क्लासरूम में स्टूडेंट्स जहां टीचर्स को अपनी शंकाओं के बारे में बता सकते हैं। वहीं टीचर्स स्टूडेंट्स की प्रोग्रेस चेक कर सकते हैं। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए स्कूल को फ्री गूगल ऐप के लिए रजिस्टर करना होता है।

गूगल क्लासरूम
गूगल क्लासरूम

एलिसन : नेटवर्किंग से लेकर कोरोना वायरस तक पर कोर्स
एलिसन ऐसा एक ऐप है, जिसपर बहुत तेजी से नए कोर्स लॉन्च होते हैं। सभी कोर्स पूरी तरह फ्री हैं। प्ले स्टोर पर एलिसन कोर्सेस के नाम से यह ऐप उपलब्ध है। हाल ही में एलिसन पर कोरोना पर आधारित एक एडवांस लर्निंग कोर्स भी शुरू किया गया है। अब तक दुनिया भर के 14 मिलियन लर्नर्स इस ऐप से जुड़ चुके हैं। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, इस ऐप से नेटवर्किंग जैसे टेक्निकल कोर्स भी करते हैं। यहां कोर्सेस को कुल 9 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें टेक्नोलॉजी, लैंग्वेज, साइंस, हेल्थ, ह्यूमैनिटीज, बिजनेस, मैथ्स, मार्केटिंग और लाइफस्टाइल शामिल हैं। ऑपरेशन मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ह्यूमन रिसोर्स(एचआर) के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस इस समय एलिसन ऐप के टॉप ट्रेंडिंग कोर्स हैं।

एलिसन
एलिसन

खान एकेडमी : वीडियोज से सुलझाएं मैथ्स की गुत्थियां
अधिकतर स्टूडेंट्स के लिए टेक्स्ट की बजाए विजुअल्स के जरिए किसी कठिन विषय को समझना आसान होता है। नए अंदाज में लर्निंग के लिए पहचानी जाने वाली खान एकेडमी के मोबाइल ऐप पर मैथ्स, साइंस, इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री के विभिन्न टॉपिक्स को स्टूडेंट्स वीडियो ट्यूटोरियल्स की मदद से समझ सकते हैं। इस ऐप पर कुल 10,000 वीडियो ट्यूटोरियल्स उपलब्ध हैं। अब तक 30 मिलियन लर्नर्स इस ऐप से जुड़ चुके हैं। यह पूरी तरह मुफ्त है।

खान एकेडमी
खान एकेडमी

ड्युओलिंगो ऐप से गेम्स के जरिए सीखें 30 भाषाएं
लैंग्वेज सीखने जैसे कठिन टास्क को भी ड्युओलिंगो ने आसान बनाया है। इस ऐप के जरिए स्टूडेंट्स इंग्लिश, फ्रेंच, स्पैनिश, मंदारिन और लैटिन जैसी 30 से अधिक भाषाओं को गेम्स के जरिए सीख सकते हैं। लगभग 300 मिलियन लर्नर्स इस ऐप से जुड़ चुके हैं। ड्युओलिंगो ऐप पर भाषा सीखने की पहली स्टेज बेसिक पिक्चर और लेबलिंग गेम पर आधारित होती है। जैसे-जैसे आप लेवल्स को पूरा करते हैं, कई तरह के गेम्स आपके सामने आएंगे, जो आपकी ग्रामर और वोकैब्लरी सुधारने में सहायता करेंगे।

ड्युओलिंगो
ड्युओलिंगो

फोटोमैथ : एक स्कैन पर सॉल्व करता है मैथ्स की इक्वेशन
प्ले स्टोर से इस ऐप को नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप मैथ्स की बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन या इक्वेशन का जवाब एक स्कैन पर देता है। वहीं सवाल का जवाब किस तरह निकाला जाए, इसके टिप्स भी बताए जाते हैं। इसका उपयोग करते समय सिर्फ यह ध्यान रखना होता है कि स्कैनर के फ्रेम में सिर्फ सवाल ही आए। फोटोमैथ से अब तक दुनिया भर के 100 मिलियन से ज्यादा स्टूडेंट्स जुड़ चुके हैं। हर माह लगभग 123 करोड़ प्रॉब्लम्स फोटोमैथ पर सॉल्व की जाती हैं।

फोटोमैथ
फोटोमैथ