आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है। कार्तिक आर्यन को लीड रोल के लिए फाइनल कर लिया है। वहीं फिल्म की लीडिंग लेडी की तलाश जारी है। बीते दिनों खबरें थीं कि आशिकी 3 में कार्तिक के अपोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया है, वहीं अब सारा ने खुद इस फिल्म में कास्ट होने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही सारा ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए अभी तक अप्रोच नहीं किया है।
मुझे अच्छा लगेगा, अगर मुझे फिल्म ऑफर की जाती है
कनेक्ट FM को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा- मुझे अभी तक आशिकी 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया। अगर मुझे फिल्म ऑफर की जाती है, मुझे अच्छा लगेगा।’ इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि आशिकी 3 के लिए सारा फिल्म मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं।
कार्तिक के साथ ब्रेकअप पर बोलीं थीं सारा
इससे पहले रणवीर इलाहाबादी के पॉडकास्ट में सारा ने बताया था कि 2020 उनके लिए काफी बुरा रहा था। साल की शुरुआत उनका ब्रेकअप से हुई, जिसके बाद चीजें और भी खराब होती गईं। सारा मानती हैं कि उनके लिए वो साल बहुत बुरा था और उन्हें अपने बारे में सभी चीजें इंटरनेट पर देखने को मिला करती थीं, जो उनके लिए बेहद डिप्रेसिंग था।
लव आज कल में नजर आई थी कार्तिक-सारा की जोड़ी
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साल 2020 में आई फिल्म लव आज कल में साथ नजर आए थे। फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, इसके बावजूद फैंस इस जोड़ी को दोबारा साथ देखना चाहते हैं। आशिकी 3 की फीमेल लीड को लेकर असमंजस में हैं, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में कार्तिक के साथ सारा नजर एक बार फिर रोमांस करती नजर आएंगी।
आशिकी फ्रेंचाइजी में बनी पिछली 2 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म | साल | बजट | कलेक्शन | कास्ट |
आशिकी | 1990 | 80 लाख | 5 करोड़ | राहुल रॉय-अनु अग्रवाल |
आशिकी 2 | 2013 | 18 करोड़ | 78.42 करोड़ | आदित्य रॉय कपूर- श्रद्धा कपूर |
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.